Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, July 18
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने की चाहत स्किन पर पड़ती है भारी

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

दीवाली  का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। साज-सज्जा का यह पर्व महिलाओं को लिए सजने-संवरने का एक बढ़िया मौका है। ऐसे में फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अक्सर मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि मेकअप का ज्यादा इस्तेमाल अक्सर स्किन को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में आप इन टिप्स से स्किन की बचा सकते हैं।

  1. फेस्टिव सीजन में खूूूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं कई उपाय करती हैं।
  2. अक्सर अपनी खूबसूरती निखारने के लिए मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है।
  3. ऐसे में स्किन को मेकअप से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं।
महिलाएं अक्सर अपनी खूबसूबती को निखारने के लिए कुछ न कुछ उपाय करती रहती हैं। खासकर त्योहारों के सीजन में महिलाएं अपने लुक का ज्यादा ध्यान रखती हैं। दीवाली का त्योहार साज-सज्जा का पर्व होता है। इस दौरान लोग न सिर्फ अपने घरों की सजावट करते हैं, बल्कि खुद भी अच्छी तरह से तैयार होते हैं। खासकर महिलाएं अक्सर इस खास दिन खास तरीके से तैयार होती हैं और खूबसूरत दिखने के लिए काफी मेकअप करती हैं। सिर्फ त्योहार ही नहीं, कुछ ही दिनों शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में शादियों में भी सबसे अलग दिखने के लिए अक्सर मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। 

हालांकि, बार-बार मेकअप करने से स्किन पर इसका गहरा असर पड़ता है, क्योंकि लगातार केमिकल्स और भारी मेकअप से त्वचा का नेचुरल ग्लो कम होने लगता है, जिससे त्वचा रूखी और संवेदनशील हो जाती है। इसलिए मेकअप करते समय कुछ सावधानियां बरतना और बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं शादियों या फेस्टिवल के दौरान  से स्किन को बचाने के कुछ प्रभावी तरीके-
स्किन पर कई तरह से लाभदायक है। ये स्किन पर एक सुरक्षात्मक लेयर बनाता है, जो मेकअप को सीधे स्किन में अंदर जाने से रोकता है। यह न सिर्फ मेकअप को टिकने में मदद करता है, बल्कि स्किन को भी सुरक्षित रखता है।
फेस्टिवल या किसी फंक्शन के लिए ज्यादा केमिकल वाले मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। इसकी जगह प्राकृतिक और ऑर्गेनिक मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जो स्किन पर हल्के और सुरक्षित होते हैं।
स्किन को हेल्दी रखने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन बेहद जरूरी है। इसके लिए हफ्ते में कम से कम एक बार फेस मास्क लगाएं या स्टीम लें, इससे स्किन पोर्स खुलते हैं और गंदगी बाहर निकल जाती है।
ज्यादा मेकअप करने से स्किन के पोर्स बंद हो सकतें हैं, जिससे मुंहासे और अन्य समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए कोशिश करें कि त्योहारों में मिनिमल और नेचुरल लुक रखें, जिससे त्वचा को आराम मिल सके।मेकअप के लिए इस्तेमाल होने वाले अपने मेकअप ब्रश और स्पंज को नियमित रूप से साफ करें। गंदे ब्रश या स्पंज के इस्तेमाल से त्वचा पर बैक्टीरिया फैल सकते हैं, जिससे इरिटेशन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।

फेस्टिवल या पार्टी एंजॉय करने के लिए मेकअप हटाने में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। मेकअप रिमूव करने के लिए एक अच्छे क्लींजर का इस्तेमाल करें और मेकअप को पूरी तरह से साफ करें और इसके बाद मॉइश्चराइजर से त्वचा को हाइड्रेट करें।

फेस्टिवल के दौरान और बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और त्वचा को हाइड्रेट रखना भी बहुत जरूरी है। साथ ही आप हाइड्रेटिंग सीरम और मॉइश्चराइजर का नियमित इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे त्वचा की नमी बरकरार रहे और स्किन स्वस्थ दिखे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026
Editors Picks

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026

Bcci On Rohit: क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

July 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.