PM Modi on Amit Shah: सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में लगभग डेढ़ घंटे तक भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कांग्रेस के कई नेताओं को भी आड़े हाथों लिया. इनमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हैं. वहीं गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जमकर तारीफ की है.
‘गृह मंत्री का भाषण ऐतिहासिक संदर्भों से पूर्ण था’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह के भाषण की जमकर तारीफ की. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गृह मंत्री अमित शाह का भाषण उत्कृष्ट है, जो महत्वपूर्ण तथ्यों, ऐतिहासिक संदर्भ और पिछले दशक में हमारी सरकार के किए गए प्रयासों से परिपूर्ण है.’
<
This is an outstanding speech by the Home Minister, Shri Amit Shah Ji, filled with important facts, historical context and the efforts of our Government in the last decade.
For decades, the retrograde Maoist ideology had an adverse impact on the development of several regions.… https://t.co/griyI8cLSH
— Narendra Modi (@narendramodi) March 30, 2026
p class=”has-large-font-size”>‘वामपंथी विचारधारा ने अनगिनत युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया’
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘दशकों से माओवादी विचारधारा ने कई क्षेत्रों के विकास पर बुरा प्रभाव डाला है. वामपंथी उग्रवाद ने अनगिनत युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है.
पिछले दशक में हमारी सरकार ने इस बुराई को जड़ से उखाड़ने और साथ ही नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए काम किया है. हम सुशासन को बढ़ावा देने और सभी के लिए शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करते रहेंगे.
‘धमकाने से कुछ नहीं होगा, सरकार डरने वाली नहीं है’
लोकसभा में अमित शाह ने नक्सलवाद और माओवादी विचारधारा पर जमकर निशाना साधा.अमित शाह ने कहा, ‘ हम लोकतंत्र में हैं, हमने इस देश के संविधान को स्वीकार किया है. अन्याय किसी के भी साथ हो सकता है, विकास कहीं पर भी कम-ज्यादा हो सकता है. मैं पूछना चाहता हूं, आप अपनी लड़ाई संवैधानिक तरीकों से लड़ेंगे, या हाथ में हथियार लेकर निर्दोषों को मार डालेंगे? किस थ्योरी का यहां से समर्थन हो रहा था? तो कान खोलकर सुन लीजिए, किसी के धमकाने से कुछ नहीं होगा. ये डरने वाली सरकार नहीं है, सभी के साथ न्याय करने वाली सरकार है.’







