20.1 C
Raipur
Tuesday, February 3, 2026
- Advertisement -

तपने लगा सूरज…4 जिलों में पारा 34 डिग्री पार

Must read

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद यानी 20 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। पारा लुढ़कने से रात में ठंड बढ़ेगी। इसका ज्यादा असर सरगुजा संभाग में रहेगा। वहीं मध्य और दक्षिण हिस्से में भी रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

- Advertisement -

बता दें कि प्रदेश में लगातार दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर और दक्षिण हिस्से में टेम्प्रेचर 2 से 3 डिग्री तक चढ़ा है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे गर्म जगदलपुर रहा। यहां दिन का तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकॉर्ड किया।

More articles

Latest article