Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

October 13, 2026

CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

October 13, 2026

CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में हिरासत में, साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, October 13
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

साय मंत्रिमंडल का विस्तार तय! 10 अप्रैल को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 7, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 119
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया ग्रुप में चल रहे मैसेज को यदि सच मान लिया जाए, तो साय मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अप्रैल को होने जा रहा है. पार्टी के कई सोशल मीडिया ग्रुप में यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इसके मुताबिक तीन नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं. वायरल मैसेज के मुताबिक विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ-साथ एक दर्जन से ज्यादा संसदीय सचिवों की ताजपोशी भी होगी. साय सरकार ने हाल ही में निगम,मंडल,आयोग और बोर्ड में नियुक्ति की थी. इन नियुक्तियों के जरिए यह संदेश दे दिया था कि आने वाले दिनों में सभी तरह की नियुक्तियों को अमलीजामा पहना दिया जाएगा. अब हलचल तेज हो गई है. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन 8 तारीख की शाम रायपुर पहुंच रहे हैं. 9 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक रखी गई है. अनुमान लगाया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर भी इस बैठक में लगाई जाएगी और आखिरी वक्त पर कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ तो 10 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा.

सरकार में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं. बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से एक पद रिक्त हुआ था. इस लिहाज से 2 मंत्री पद रिक्त माने जाते रहे हैं, लेकिन हरियाणा फार्मूला लागू होने के बाद एक अतिरिक्त मंत्री पद राज्य में बढ़ जाएगा. इस लिहाज से मंत्रिमंडल की कुल संख्या 14 की हो जाएगी. भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुपों में चल रहे मैसेज के अनुसार भी यह जानकारी वायरल हो रही है कि तीन नए मंत्री शपथ लेंगे. वायरल मैसेज में शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा और गजेंद्र यादव हैं. गजेंद्र यादव संघ बैकग्राउंड के साथ-साथ यादव समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं. राज्य में ओबीसी वर्ग में साहू समाज के बाद सर्वाधिक संख्या यादवों की हैं. ऐसे में उनका मंत्री बनाया जाना लगभग तय है. 14 साल तक मंत्री रह चुके अमर अग्रवाल रिजल्ट ओरिएंटेड काम करने के लिए पहचाने जाते हैं. भीड़ से अलग रहकर काम करने में भरोसा करने वाले अमर अग्रवाल ने पूर्ववर्ती रमन सरकार में आबकारी पॉलिसी बनाई थी. शराब बिक्री का ठेका सिस्टम खत्म किया था. इस फैसले से आबकारी राजस्व में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई थी. अमर अग्रवाल देश में इकलौते चेहरे रहे हैं, जो सर्वाधिक लंबे समय तक जीएसटी काउंसिल में बतौर सदस्य शामिल थे. उनका मंत्री बनना लगभग तय है. तीसरे नाम को लेकर सबसे ज्यादा असमंजस का दौर है. सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में पुरंदर मिश्रा को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है, लेकिन इस दौड़ में रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर भी रेस का हिस्सा रहे हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

October 13, 2026

CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

October 13, 2026

CG शिक्षक भर्ती 2026: हाईकोर्ट के आदेश पर विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका

October 13, 2026

बिलासपुर से हवाई सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, फिर शुरू होगी इस शहर के लिए फ्लाइट, जानें कितना होगा किराया

October 13, 2026

CG News: पटाखा कारोबारियों के लिए जरूरी खबर! अब ऑनलाइन करना होगा लाइसेंस का आवेदन, पुलिस जांच के बाद ही अनुमति 

October 13, 2026

CG News: सड़क पर भिड़ीं लड़कियां, बाल खींचकर एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

October 12, 2026
Editors Picks

CG News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

October 13, 2026

CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

October 13, 2026

CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में हिरासत में, साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता

October 13, 2026

Online Fraud Alert: नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

October 13, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में किया बंद; रसोइया पर फेंका गर्म खाना

October 13, 2026

CG Weather: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

October 13, 2026

CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली में हिरासत में, साथियों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों नेता

October 13, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.