डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। इसका कोई इलाज नहीं है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए योग की मदद ली जा सकती है। कुछ योगासन ब्लड शुगर कंट्रोल करने और डायबिटीज के अन्य रिस्क फैक्टर्स को भी नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। यहां हम डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कुछ योगासन बता रहे हैं।
- डायबिटीज की बीमारी में शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।
- डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार जरूरी है।
- कुछ योगासन डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज्यादा हो जाता है। इस बीमारी को ‘स्लो किलर’ भी कहते हैं, क्योंकि इसके कारण शरीर के अंग धीरे-धीरे प्रभावित होने लगते हैं और कई दूसरी बीमारियां हो जाती हैं। हालांकि, डायबिटीज का अभी तक कोई इलाज नहीं है, लेकिन कुछ तरीकों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
इन तरीकों में योग भी शामिल है। योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह धीरे-धीरे शरीर को मजबूत बनाता है, तनाव को कम करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। ये सभी कारक डायबिटीज के कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। रोजाना कुछ खास योगासन करन से ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा। यहां हम उन्हीं योगासनों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। आइए जानें।