गिलोय को आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए कई बीमारियों से बचाव में और उनके इलाज में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि लोग गिलोय के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गिलोय का जूस पीना सभी के लिए फायदेमंद नहीं होता। जी हां, कुछ लोगों को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए वरना उनकी सेहत को फायदा तो कुछ नहीं, लेकिन नुकसान काफी हो सकते हैं। आइए जानें किन्हें नहीं पीना चाहिए गिलोय का जूस।
- इम्युनिटी बढ़ाता है- गिलोय शरीर की इम्यून पावर को बढ़ाता है, जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
- बुखार में लाभकारी- गिलोय बुखार, खांसी और जुकाम में लाभकारी है।
- पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है- गिलोय पाचन तंत्र को दुरुस्त करके कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
- त्वचा के लिए फायदेमंद- गिलोय त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गिलोय का जूस बॉडी के टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है।
- डायबिटीज में लाभकारी- गिलोय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। हालांकि गिलोय के कई फायदे हैं, लेकिन कुछ लोगों को इसे नहीं पीना चाहिए।
- लो ब्लड प्रेशर के मरीज- गिलोय ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसलिए लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए।
- डायबिटीज के मरीज- गिलोय ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे सावधानी से लेना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सही मात्रा में न लेने पर हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या हो सकती है।
- गर्भवती और ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाएं- प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए।
- लिवर की बीमारी के मरीज- लिवर की बीमारी के मरीजों को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए।
- ऑटोइम्यून डिजीज के मरीज- गिलोय इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसलिए ऑटोइम्यून डिजीज के मरीजों को गिलोय का जूस नहीं पीना चाहिए।
- बच्चों को- बच्चों को डॉक्टर की सलाह के बिना गिलोय नहीं देना चाहिए।