Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, October 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

अक्सर सिर में दर्द हो सकता है इन 7 परेशानियों की वजह, आखिरी कारण है सबसे खतरनाक

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 203
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सिरदर्द एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। यह कभी-कभी हल्का और थोड़े समय के लिए होता है, लेकिन कुछ लोगों को यह समस्या बार-बार और गंभीर रूप से होती है। अगर आप भी अक्सर सिरदर्द से परेशान रहते हैं, तो यह कुछ छिपी हुई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं कि अक्सर सिरदर्द रहने के पीछे कौन-कौन सी 7 परेशानियां हो सकती हैं।

तनाव और चिंता

तनाव और चिंता मॉडर्न लाइफस्टाइल की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हैं। जब हम स्ट्रेस में होते हैं, तो हमारे शरीर में मांसपेशियां तन जाती हैं, खासकर गर्दन और सिर की। इससे टेंशन हेडेक हो सकता है, जो अक्सर लंबे समय तक बना रहता है। तनाव के कारण होने वाला सिरदर्द आमतौर पर सिर के दोनों तरफ हल्का दबाव या दर्द के रूप में महसूस होता है।

नींद की कमी

अच्छी नींद शरीर के लिए बेहद जरूरी है। नींद की कमी या अनियमित नींद के कारण सिरदर्द हो सकता है। जब हम पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है, जिससे माइग्रेन या टेंशन हेडेक होने का रिस्क बढ़ जाती है। इसलिए, रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है।

डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)

शरीर में पानी की कमी भी सिरदर्द का एक अहम कारण है। डिहाइड्रेशन के कारण दिमाग में ब्लड फ्लो कम हो जाता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है। अगर आप सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो यह समस्या बार-बार हो सकती है। इसलिए दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।

आंखों की समस्या

आंखों से जुड़ी समस्याएं जैसे कि आंखों का कमजोर होना, आंखों पर जोर पड़ना या कंप्यूटर स्क्रीन के सामने लंबे समय तक काम करना भी सिरदर्द का कारण बन सकता है। आंखों की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ने से सिरदर्द हो सकता है। इसलिए आंखों की नियमित जांच करवाना और स्क्रीन टाइम को कम करना जरूरी है।

माइग्रेन

माइग्रेन एक गंभीर प्रकार का सिरदर्द है, जो अक्सर तेज दर्द, उल्टी, चक्कर और रोशनी या आवाज के प्रति संवेदनशीलता के साथ होता है। माइग्रेन के कारण सिर के एक तरफ तेज दर्द होता है और यह कई घंटों से लेकर कई दिनों तक रह सकता है। माइग्रेन के ट्रिगर्स में स्ट्रेस, हार्मोनल बदलाव, कुछ फूड्स और मौसम में बदलाव शामिल हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर भी सिरदर्द का एक अहम कारण हो सकता है। जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है, तो सिर में खून का दबाव बढ़ जाता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है। यह दर्द आमतौर पर सिर के पीछे की तरफ महसूस होता है और सुबह के समय ज्यादा तेज हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट जरूरी है।

ब्रेन ट्युमर

अक्सर सिर में दर्द रहना, ब्रेन ट्युमर का संकेत भी हो सकता है। ब्रेन ट्युमर के सबसे कॉमन लक्षणों में सिर दर्द भी शामिल है। इसलिए अक्सर सिर दर्द की समस्या रहती है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाना जरूरी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

स्ट्रोक के इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान बचा सकती है जान

October 6, 2026

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

October 4, 2026

Vitamin D की कमी सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, दिल के लिए भी खतरा! ICMR की रिसर्च में सामने आई अहम जानकारी

October 3, 2026

हमले के बीच हनुमान चालीसा पढ़ते रहे पायलट स्मित मच्छार, बोले- भगवान हनुमान ने दी हिम्मत; PM मोदी ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व

October 2, 2026

कैंसर का कारण सिर्फ तंबाकू-शराब नहीं, शरीर के ये 5 इन्फेक्शन भी बढ़ा सकते हैं खतरा

October 2, 2026
Editors Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026

नशे की लत ने बनाया चोर! निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों के साथ मिलकर घर से उड़ाए लाखों के जेवर

October 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

“मैं शहीद होकर मरना चाहता था”, FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा, बताया क्या था पूरा प्लान

October 6, 2026

CG News: जंगल में छिपा था नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, जवानों ने AK-47 से BGL शेल तक किया बरामद

October 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.