Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

August 16, 2026

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, August 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India
India

कांवड़ यात्रा में स्मार्टफोन ले जा रहे हैं? पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान

The Janta NewsBy The Janta NewsAugust 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
cxd.jpge
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है. इस दौरान लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड के हरिद्वार, गंगोत्री और गौमुख जैसे तीर्थ स्थलों से गंगाजल लेने के लिए पैदल यात्रा करते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार ने कई विशेष इंतजाम किए हैं. दूसरे भी कई राज्यों में भी ऐसे ही इंतजाम किए गए हैं. वहीं, अगर आप भी इस बार कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं और अपने साथ मोबाइल फोन ले जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है.

Moon Rocket Crash: चांद से टकराने वाला है SpaceX का ‘आवारा’ रॉकेट, जानें टक्कर के बाद क्या होगा

बारिश और भीड़ में ऐसे रखें अपने फोन को सुरक्षित

कांवड़ यात्रा के दौरान बारिश होने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में फोन को बिना वॉटरप्रूफ पाउच के साथ ले जाने की गलती न करें. यात्रा के दौरान अपने स्मार्टफोन को वॉटरप्रूफ पाउच या सीलबंद प्लास्टिक कवर में रखें. बेहतर होगा कि इसे गले में पहनने वाले वॉटरप्रूफ पाउच में रखें, जिससे बारिश या पानी के छींटों से फोन सुरक्षित रहे. लंबी यात्रा के दौरान भीड़ भी काफी होती है. इसलिए फोन को किसी खुले पॉकेट में रखने की बजाय चेन वाले फ्रंट पॉकेट या छोटे बैग में सुरक्षित रखें. इससे फोन गिरने या खोने का खतरा कम रहेगा.

पावर बैंक और जरूरी ऐप पहले से रखें तैयार

कांवड़ यात्रा में कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है और रास्ते में हर जगह चार्जिंग की सुविधा मिलना आसान नहीं होता है. ऐसे में बिना चार्जिंग बैकअप के चलना भी बड़ी गलती साबित हो सकती है. इस वजह से घर से निकलने से पहले कम से कम 10000mAh या उससे अधिक कैपिसिटी वाला पूरी तरह चार्ज पावर बैंक साथ रखें. इससे जरूरत पड़ने पर फोन आसानी से चार्ज किया जा सकेगा.

यात्रा शुरू करने से पहले अपने फोन में GPS और Maps ऐप अपडेट कर लें और आसपास के एरिया को ऑफलाइन डाउनलोड कर लें. कई लोग ऑफलाइन मैप डाउनलोड करना भूल जाते हैं, जिससे नेटवर्क न होने पर परेशानी बढ़ जाती है. ऑफलाइन मैप डाउनलोड होने से सही रास्ता, दूरी और सुरक्षित रूट की जानकारी मिलती रहेगी. अगर आपके जिले या राज्य प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के लिए कोई आधिकारिक ऐप जारी किया है, तो उसे भी पहले से डाउनलोड कर लें. ऐसे ऐप के जरिए मेडिकल कैंप, पुलिस सहायता केंद्र, भोजन वितरण स्थल और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल जाती है.

भारत के बाद पाकिस्तान में भी छाया ‘रामायणम्’ का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

इमरजेंसी नंबर पहले से सेव करना न भूलें

यात्रा पर निकलने से पहले अपने मोबाइल में स्थानीय पुलिस, हेल्पलाइन नंबर और परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर को इमरजेंसी सर्विस में सेव करके रखें. जरूरत पड़ने पर इन्हें तुरंत डायल किया जा सकता है. कई बार नेटवर्क कमजोर होने की स्थिति में नंबर खोजने में समय लग सकता है, इसलिए महत्वपूर्ण कॉन्टैक्ट को इमरजेंसी में पहले से सेव रखना बेहतर रहेगा.

अगर संभव हो तो फोन की बैटरी बचाने के लिए गैर-जरूरी ऐप बंद रखें और स्क्रीन की ब्राइटनेस भी कम रखें. इससे बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी और आपात स्थिति में फोन इस्तेमाल करने में परेशानी नहीं होगी.

कांवड़ यात्रा आस्था के साथ-साथ धैर्य और अनुशासन की भी यात्रा मानी जाती है. ऐसे में मोबाइल का सही इस्तेमाल और उसकी सुरक्षा का ध्यान रखकर आप अपनी यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बना सकते हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026

CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

August 16, 2026

CG High Court Verdict: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – बिना शादी साथ रहने वाली महिला को भी मिल सकता है भरण-पोषण का अधिकार

August 16, 2026

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, नौकरी-व्यापार और प्रेम जीवन का हाल

August 16, 2026

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026
Editors Picks

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

August 16, 2026

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026

CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

August 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर ICC की बड़ी तैयारी, गांधी जयंती पर हो सकता है टूर्नामेंट का आगाज

August 16, 2026

CG Weather: संडे को घूमने का है प्लान तो संभलकर निकलें, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

August 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.