30.1 C
Raipur
Wednesday, May 21, 2025

सुशासन तिहार का तीसरा चरण शुरू: कहीं भी उतर सकता है CM साय का हेलीकॉप्टर

Must read

रायपुर। जनता की समस्या के समाधान के लिए आज से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की आज से शुरुआत होने जा रही है। लेकिन इस बार स्वरूप बदल गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से अकास्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

Samsung ने भारत में लॉन्च किया दमदार QLED Smart TV, घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसा अनुभव

सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य आम जनता तक सीधे पहुंच बनाकर, योजनाओं के ज़मीनी हालात की जानकारी लेना और प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। सुशासन तिहार के इस तीसरे चरण के तहत 31 मई तक प्रदेशभर में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article