23.1 C
Raipur
Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

“तिरुपति मंदिर प्रशासन ने तिरुमाला को नो-फ्लाइंग जोन बनाने की उठाई मांग”

Must read

तिरुपति :आंध्र प्रदेश के तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष बी.आर. नायडू ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर तिरुमाला को नो-फ्लाइंग जोन घोषित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि तिरुमाला के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान, हेलिकॉप्टर और अन्य हवाई गतिविधियां श्री वेंकटेश्वर मंदिर के आसपास के पवित्र वातावरण को बिगाड़ती हैं।

- Advertisement -

उन्होंने चिट्‌ठी में लिखा- तिरुमाला को नो-फ्लाइंग जोन घोषित करना पवित्र तीर्थस्थल की पवित्रता, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय मंत्री इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह है।

More articles

Latest article