Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, July 19
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Aaj Ka Rashifal 25 December: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 25, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

25 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 22 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज मदनमोहन मालवीय जी की जयंती है साथ ही आज क्रिसमस-डे मनाया जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा| आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कार्य स्थल पर सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी। आप पर ईश्वर की असीम अनुकंपा बनी रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते है उसमें आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

वृष राशि 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे तथा वह आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा बना रहेगा, किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सा उलझनो भरा हो सकता है। आज व्यर्थ के खर्चों के कारण थोड़ी उलझन हो सकती है। आज आप किसी प्रकार का बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, परंतु कुछ कारणों से नहीं ले पाएंगे। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या को नजरअंदाज न करें।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल न करें। आप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं देंगे। आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं। छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। आज आपको अचानक कहीं रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। आज आपको आपके ससुराल पक्ष से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी प्रकार की अनबन चल रही है, तो वह सुलझ सकती है, जिससे आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने कार्य क्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है । टूर एंड ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा । आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा । पति-पत्नी का आपसी व्यवहार पारिवारिक माहौल को भी बेहतरीन बनाएगा । आज अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे । नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय सावधानि बरते। लवमेट आज अपने रिश्ते को लेकर घर वालों से विचार विमर्श करेंगे, घर वाले भी आपके रिश्ते से सहमत होंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है । व्यापार बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करेंगे । छोटा-बड़ा फैसला लेते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा । आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, आज किसी को दिए पैसे की वापसी भी हो सकती है । आपके मन में किसी प्रकार की उलझन रहेगी, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जायेंगे, जिससे रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे । यदि किसी कारण से कुछ खोने का डर है तो आप निश्चिन्त हो जाएँ…. ऐसा कुछ नही होने वाला क्योंकि आज का दिन आपके फेवर में है। आज जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा । लवमेट के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा । आज आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं, लेकिन मेहनत, धैर्य और समझदारी से एक-एक करके सभी काम आसानी से निपटा लेंगे । डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों की लिस्ट बनाएं। व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा, आपके कार्यों में विरोधी बेवजह रूकावट डालने की कोशिश कर सकते है। संतान को आज बड़ी सफलता मिलाने के योग बन रहे है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

मकर राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका धन आज किसी शुभ काम में खर्च होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके परिवार में सभी लोग आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। यदि सहकर्मियों से किसी प्रकार की अनबन चल रही है, तो वह खत्म करने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का ट्रांसफर उनके मन-पसंद जगह पर होगा। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन धन लाभ कराने वाला होगा। किसी क्लाइंट से अधिक लाभ होगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आप किसी कारण परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बताएं, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। आप अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न बरते। यदि आप किसी प्रकार का मकान, दुकान इत्यादि खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा। आपके काम बन सकते हैं। आज अचानक धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। काम क्षेत्र में आपके कामों की सराहना होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका धन संबंधित मामला आपके लिए उलझन बन सकता है। आप अपनी माताजी से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर विदेश जाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 2
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026
Editors Picks

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026

Bcci On Rohit: क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

July 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

अनशन के बीच अभिजीत दीपके पर स्याही से हमला, जंतर-मंतर पर मचा हंगामा, महिला गिरफ्तार

July 18, 2026

Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में आज और 19 जुलाई को कई ट्रेनें प्रभावित, रायपुर-बिलासपुर-कोरबा रूट के यात्री पहले चेक करें स्टेटस

July 18, 2026

अमेरिकी हमलों में 38 ईरानी नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने सऊदी, बहरीन और इराक पर किए हमले

July 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.