21.1 C
Raipur
Wednesday, February 4, 2026
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे: बालोद और कोरबा में 6 दोस्तों की मौत

Must read

बालोद।’ छत्तीसगढ़ के बालोद और कोरबा में शनिवार को 6 दोस्तों की मौत हो गई। बालोद में तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़ी कार से जा भिड़ी, जिससे 3 दोस्तों की मौत हो गई। वहीं कोरबा में तेज रफ्तार ने बाइक सवार 3 दोस्तों को उड़ा दिया, जिससे तीनों की जान चली गई।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य से आज ED करेगी पूछताछ

मिली जानकारी के मुताबिक बालोद में मरने वाले में पीयूष साहू (17), अनिल साहू (18) और विकास ठाकुर (22) शामिल हैं। वहीं कोरबा में ननकू उर्फ अखलेश्वर (18), आदित्य धोबी (21) और सूरज कंवर (21) की जान गई है। सड़क हादसे में 4 दिन में 23 लोगों की मौत हुई है।

More articles

Latest article