Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Jio-Airtel-Vi को पहले दिखाने होंगे जरूरी रीचार्ज प्लान, TRAI ने बदले नियम

October 5, 2026

गोविंदा के कथित अफेयर पर बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन, कैमरे पर नाराज होकर बोलीं ये बात…

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 5
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » TECH
TECH

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Jio-Airtel-Vi को पहले दिखाने होंगे जरूरी रीचार्ज प्लान, TRAI ने बदले नियम

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 59
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

TRAI New Rules: Jio, Airtel और Vi यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। अब टेलीकॉम कंपनियां सस्ते और जरूरी रीचार्ज प्लान को वेबसाइट या मोबाइल ऐप में छिपाकर नहीं रख सकेंगी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को ग्राहकों के लिए जरूरी और कम कीमत वाले रीचार्ज प्लान आसानी से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। नए नियमों के बाद यूजर्स को सस्ते प्लान तलाशने के लिए अलग-अलग पेज पर जाने या लंबी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं होगी।

BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट

वेबसाइट और ऐप पर अलग सेक्शन बनाना होगा

TRAI ने 1 अक्टूबर 2026 को जारी निर्देश में टेलीकॉम कंपनियों को अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर ‘TRAI-Mandated Packs’ नाम से एक अलग सेक्शन उपलब्ध कराने को कहा है। यह सेक्शन प्रमुखता से दिखाई देना चाहिए, ताकि ग्राहक जरूरी रीचार्ज प्लान को आसानी से देख और चुन सकें।

इस सेक्शन में मौजूदा टैरिफ नियमों के तहत ग्राहकों के लिए उपलब्ध अनिवार्य रीचार्ज वाउचर और अन्य जरूरी पैक की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य ग्राहकों को सस्ते और आवश्यक रीचार्ज विकल्पों तक आसान पहुंच देना है।

रिटेल स्टोर्स पर भी दिखाने होंगे जरूरी पैक

TRAI के निर्देश केवल वेबसाइट और मोबाइल ऐप तक सीमित नहीं हैं। टेलीकॉम कंपनियों के रिटेल स्टोर्स पर भी TRAI-Mandated Packs से जुड़े रीचार्ज प्लान स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने होंगे। इससे उन ग्राहकों को भी आसानी होगी, जो ऑनलाइन रीचार्ज के बजाय रिटेल स्टोर से अपना मोबाइल रिचार्ज करवाते हैं।

ग्राहकों को हो रही थी परेशानी

TRAI के मुताबिक, उसे ऐसी शिकायतें मिली थीं कि कई ग्राहक सस्ते या अनिवार्य रीचार्ज प्लान आसानी से नहीं ढूंढ पा रहे हैं। कुछ मामलों में इन प्लान को वेबसाइट या ऐप पर इस तरह लिस्ट किया गया था कि ग्राहकों को कई पेज देखने पड़ते थे। वहीं, कुछ प्लान खोजने के लिए ग्राहकों को खास कीमत या अन्य जानकारी के जरिए सर्च करना पड़ता था।

टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट और मोबाइल ऐप की जांच में भी सामने आया कि कई मामलों में जरूरी और कम कीमत वाले पैक आसानी से दिखाई नहीं देते थे। इसी समस्या को देखते हुए TRAI ने कंपनियों को प्लान की उपलब्धता और जानकारी को ज्यादा पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं।

मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

अब सस्ते प्लान ढूंढना होगा आसान

नए निर्देश लागू होने के बाद Jio, Airtel और Vi समेत अन्य टेलीकॉम ऑपरेटरों को जरूरी रीचार्ज पैक को प्रमुखता से दिखाना होगा। इससे मोबाइल यूजर्स को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार कम कीमत वाले रीचार्ज प्लान चुनने में आसानी होगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

गोविंदा के कथित अफेयर पर बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन, कैमरे पर नाराज होकर बोलीं ये बात…

October 5, 2026

CG News: नवरात्रि में डांडिया-गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, बिना अनुमति कार्यक्रम किया तो होगी कार्रवाई

October 5, 2026

CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में पटवारी से प्यून तक भर्ती का बदला नियम, अब नए तरीके से होगा चयन

October 5, 2026

CG Ration: नवरात्रि से पहले राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत, एक साथ मिलेगा 2 महीने का चावल

October 5, 2026

Aaj ka Rashifal 05 October 2026: करियर से परिवार तक कैसा रहेगा दिन? जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

October 5, 2026
Editors Picks

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Jio-Airtel-Vi को पहले दिखाने होंगे जरूरी रीचार्ज प्लान, TRAI ने बदले नियम

October 5, 2026

गोविंदा के कथित अफेयर पर बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन, कैमरे पर नाराज होकर बोलीं ये बात…

October 5, 2026

CG News: नवरात्रि में डांडिया-गरबा आयोजनों पर पुलिस की सख्ती, बिना अनुमति कार्यक्रम किया तो होगी कार्रवाई

October 5, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Jio-Airtel-Vi को पहले दिखाने होंगे जरूरी रीचार्ज प्लान, TRAI ने बदले नियम

October 5, 2026

गोविंदा के कथित अफेयर पर बेटी टीना आहूजा का रिएक्शन, कैमरे पर नाराज होकर बोलीं ये बात…

October 5, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.