रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर क्षेत्र (नॉर्थ जोन) में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त, उत्तर क्षेत्र कमिश्नरेट रायपुर ने प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।
आदेश के मुताबिक सभी पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले के तहत अलग-अलग थानों और पुलिस चौकियों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की नई जिम्मेदारी तय की गई है।
इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
- महिला प्रधान आरक्षक ज्योति भोई — थाना उरला से चौकी रामनगर
- आरक्षक सुनील कुमार कौशिक — थाना खमतराई से चौकी रामनगर
- आरक्षक जितेंद्र मज्जी — चौकी रामनगर से थाना खमतराई
- आरक्षक जयंत साहू — चौकी रामनगर से थाना उरला
- आरक्षक ऋषभ कुमार आनंद — चौकी रामनगर से थाना उरला
- आरक्षक दीपक मिश्रा — थाना खमतराई से थाना पंडरी
पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में मानसून पड़ा सुस्त, बढ़ी गर्मी-उमस; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम




