Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh News: चलती ट्रेन में AC कोच के नीचे उठा धुआं, RPF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

August 7, 2026

Delhi to Raipur Flight: दिल्ली से रायपुर लौट रहे यात्री की छूटी फ्लाइट, इंडिगो पर लगा 60 हजार का जुर्माना

August 7, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, August 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

अमेरिकी संसद में सेना वापसी प्रस्ताव पर भड़के ट्रंप, बोले- ‘तुम सब ईरान के साथ हो’

The Janta NewsBy The Janta NewsJune 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 379
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान युद्ध को लेकर बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. पहली बार अमेरिकी सीनेट (राज्यसभा की तरह) ने ऐसा प्रस्ताव पास कर दिया है, जिसका मकसद ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को रोकना है. यह फैसला ऐसे समय आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ हुए समझौते को बचाने और युद्ध से जुड़े खर्चों के लिए संसद का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. सीनेट में झटका लगते ही ट्रंप सोशल मीडिया पर बिफर पड़े और कहा सीनेट ने दुश्मनों को फायदा पहुंचाया है. ट्रंप ने अपनी रिपब्लिकन पार्टी के उन 4 सांसदों पर भी हमला बोला है जिन्होंने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया है.

ICC T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का खेल खत्म! टूर्नामेंट से बाहर हुईं चार टीमें

अमेरिकी सीनेट ने क्या फैसला लिया?

अमेरिकी सीनेट ने मंगलवार को पहली बार एक “वॉर पावर्स रेजोल्यूशन” (राष्ट्रपति की युद्ध शक्तियों से जुड़ा प्रस्ताव) को मंजूरी दे दी. इस प्रस्ताव का उद्देश्य ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को रोकना है. इस प्रस्ताव में राष्ट्रपति को ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से सेना को हटाने का निर्देश दिया गया है, जब तक कि संसद सैन्य कार्रवाई के लिए स्पष्ट रूप से मंजूरी न दे दे. यह 10वीं बार था जब सीनेट ने युद्ध रोकने की कोशिश की थी और इस बार 50-48 मतों से यह प्रस्ताव पास हो गया. यह प्रस्ताव पिछले प्रयासों की तुलना में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव माना जा रहा है. ट्रंप की पार्टी के सांसद भी उनके खिलाफ हो गए हैं.

बिफर पड़े ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस फैसले पर गुस्से भरी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे “गलत समय पर लिया गया और बेकार फैसला” बताया. ट्रंप ने कहा कि इस प्रस्ताव को पास करना ईरान को मदद और हौसला देने जैसा है. उन्होंने लिखा, “मैंने ईरान को लगभग घुटनों पर ला दिया था. वह हार के करीब था और हमें लगभग हर चीज देने को तैयार था. दशकों में पहली बार वह अमेरिका और उसके राष्ट्रपति यानी मुझे सम्मान दे रहा था. ऐसे समय में अमेरिकी सीनेट यह बेकार मतदान करती है और दुनिया में आतंकवाद के सबसे बड़े स्पॉन्सर देश को संदेश देती है कि अमेरिका मेरी कार्रवाई पसंद नहीं करता और मुझे रुक जाना चाहिए…”

CG Matriculation Scholarship: उच्च शिक्षा का सुनहरा मौका, मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए जल्द करें आवेदन, जानें क्या है क्राइटेरिया

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रंप ने आगे लिखा, “…4 रिपब्लिकन लूजर सांसदों ने भी डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर वोट दिया है. ईरान मेरे लोगों से पूछ रहा है कि इस सबका क्या मतलब है. इन सीनेटरों ने मेरा काम और मुश्किल कर दिया है, लेकिन मैं इसे किसी न किसी तरह पूरा कर ही लूंगा, क्योंकि मैं हमेशा अपना काम पूरा करता हूं.”

संसद में यह वोटिंग ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) कांग्रेस से 80 अरब डॉलर की मांग कर रहा है. इसका अधिकांश हिस्सा ईरान युद्ध से जुड़े खर्चों, इस्तेमाल किए गए हथियारों की भरपाई और सैन्य भंडार को फिर से भरने के लिए मांगा गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Chhattisgarh News: चलती ट्रेन में AC कोच के नीचे उठा धुआं, RPF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

August 7, 2026

Delhi to Raipur Flight: दिल्ली से रायपुर लौट रहे यात्री की छूटी फ्लाइट, इंडिगो पर लगा 60 हजार का जुर्माना

August 7, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026

India Vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर… एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

August 7, 2026

CG Crime News: घर में घुसा नकाबपोश चोर, चोरी के बाद महिला पर किया हमला; CCTV में कैद हुई वारदात

August 7, 2026

अंधेरी रात में गरजी Agni-4: DRDO ने किया सफल टेस्ट, 4000 KM तक मारक क्षमता से बढ़ी भारत की ताकत

August 7, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh News: चलती ट्रेन में AC कोच के नीचे उठा धुआं, RPF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

August 7, 2026

Delhi to Raipur Flight: दिल्ली से रायपुर लौट रहे यात्री की छूटी फ्लाइट, इंडिगो पर लगा 60 हजार का जुर्माना

August 7, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026

India Vs Pakistan: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर… एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला, नोट कर लें मैच डेट

August 7, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh News: चलती ट्रेन में AC कोच के नीचे उठा धुआं, RPF जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

August 7, 2026

Delhi to Raipur Flight: दिल्ली से रायपुर लौट रहे यात्री की छूटी फ्लाइट, इंडिगो पर लगा 60 हजार का जुर्माना

August 7, 2026

स्कूल में छात्र ने बरसाईं गोलियां, टीचर समेत 7 की मौत; वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

August 7, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.