Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime News: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

August 26, 2026

Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

August 26, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, August 26
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

TVS Raider 125 Vs Hero Xtreme 125: इंजन, फीचर और कीमत के मामले में किसे खरीदें?

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 25, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारतीय बाजार में 125 सीसी की बाइक्‍स की काफी मांग रहती है। इस सेगमेंट में हाल में ही TVS ने Raider 125 को iGo तकनीक के साथ लॉन्‍च किया है। जिसके बाद इसका सीधा मुकाबला Hero Xtreme 125 के साथ होगा। इंजन फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से किस बाइक (TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R) को खरीदना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं।

  1. TVS Raider 125 iGo तकनीक के साथ भारत में हुई लॉन्‍च
  2. 125 सीसी सेगमेंट में होगा Hero Xtreme 125 से मुकाबला
भारतीय बाजार में बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें से ज्‍यादातर बिक्री दो पहिया वाहनों की होती है। TVS की ओर से हाल में ही Raider 125 को iGO तकनीक के साथ लॉन्‍च किया गया है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hero Xtreme 125R से होता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किस बाइक को खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

टीवीएस की ओर से Raider 125 के नए iGO वेरिएंट में 124.8 सीसी की क्षमता का एयर और ऑयल कूल्‍ड 3V इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 8.37 किलोवाट की पावर और 11.75 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें 5स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है और इसके साथ ही 17 इंच के टायर मिलते हैं। वहीं Hero Xtreme 125R में कंपनी की ओर से 124.7 सीसी की क्षमता का फोर स्‍ट्रोक एयर कूल्‍ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 11.4 बीएचपी की पावर और10.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 5स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है और इसमें भी 17 इंच के टायर मिलते हैं।

खास बात यह है कि टीवीएस की ओर से बताया गया है कि इस वेरिएंट के साथ TVS Raider 125 बाइक 125 सीसी सेगमेंट में सबसे तेज बाइक बन गई है। लेकिन अभी दोनों में से किसी भी बाइक को हमने टेस्‍ट नहीं किया है। Jagran.com पर जल्‍द ही इन बाइक्‍स का Review और Comparison हम आपके लिए लेकर आएंगे।

टीवीएस रेडर 125 बाइक के नए वेरिएंट में TVS SmartXonnect™ तकनीक को दिया गया है, जिसमें वॉयस असिस्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे 85 से ज्‍यादा ब्लूटूथ कनेक्टेड फीचर्स के साथ एक नया रिवर्स LCD क्लस्टर मिलता है। राइड रिपोर्ट और कई राइडिंग मोड जैसी सुविधाओं को भी इसमें दिया गया है।

बाइक में 5-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन, लो फ्रिक्शन  फ्रंट सस्पेंशन और स्प्लिट सीट भी मिलती है। वहीं Hero Xtreme 125R में एलईडी लाइट्स, सीबीएस और एबीएस के विकल्‍प के साथ फ्रंट में डिस्‍क और रियर में ड्रम ब्रेक, मोनोशॉक सस्‍पेंशन, 180 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस, 10 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक, स्प्ल्टि सीट्स, डिजिटल स्‍पीडोमीटर,पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स को दिया गया है।

TVS Raider 125 के iGO वर्जन को कंपनी की ओर से सिर्फ एक ही रंग में लॉन्‍च किया गया है। इस बाइक को Nardo Grey रंग में ही खरीदा जा सकता है। वहीं Hero Xtreme 125R बाइक में कंपनी की ओर से तीन रंगों के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाता है। जिनमें Cobalt Blue, Firestorm Red और Stallion Black शामिल हैं।

TVS Raider 125 के iGO वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत 98389 रुपये है। वहीं Hero Xtreme 125 R बाइक को दो वेरिएंट  IBS और ABS वेरिएंट्स में लाया जाता है। जिनकी कीमत 95000 रुपये से शुरू होती है और 99500 रुपये की एक्‍स शोरूम तक जाती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Rule Change From 1 August: आज से लागू हुए नए नियम! LPG, ईंधन, तत्काल टिकट और ITR समेत इन 10 चीजों में बड़ा बदलाव

August 1, 2026

1st August Rule Change : 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! तत्काल टिकट, CKYC समेत इन बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

July 31, 2026

Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

July 30, 2026

डीमार्ट ने बढ़ाया फार्मेसी कारोबार, दवाइयों पर 20% तक की छूट

July 29, 2026

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026
Editors Picks

CG Crime News: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

August 26, 2026

Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

August 26, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026

CG Teacher Transfer: बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

August 26, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime News: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

August 26, 2026

Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

August 26, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.