Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Rashifal 25 August 2026: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और धन में मिलेंगे नए अवसर; जानें अपना आज का भविष्यफल

August 25, 2026

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, August 25
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

अमेरिका में बर्ड फ्लू से संदिग्ध मौत! दुर्लभ केस पर स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट, बढ़ी दहशत

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 660
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

वॉशिंगटन: अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में ‘बर्ड फ्लू’ से पहली बार एक व्यक्ति की दुर्लभ प्रकार से मौत होने की आशंका ने खलबली मचा दी है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत फैलनी शुरू हो गई है। हालांकि अमेरिका राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इससे लोगों को अधिक खतरा नहीं है।

बर्ड फ्लू से संक्रमित व्यक्ति का चल रहा था इलाज

जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह बर्ड फ्लू से ही संक्रमित था और उसका इलाज चल रहा था। ऐसे में बर्ड फ्लू को ही इसकी मौत का प्राथमिक कारण होने की आशंका है। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने इसे बर्ड फ्लू से होने वाली मौत डिक्लेयर नहीं किया है। वॉशिंगटन के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मरने वाला व्यक्ति एक बुजुर्ग था, जिसे पहले से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं और एच5एन5 (बर्ड फ्लू) वायरस से संक्रमित होने के कारण उसका इलाज चल रहा था।

अमेरिका में बर्ड फ्लू से संक्रमित होने वाला पहला इंसान

स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने बयान में कहा है कि ऐसा लगता है कि मृतक बुजुर्ग बर्ड फ्लू वायरस के इस स्ट्रेन से संक्रमित होने वाला पहला इंसान था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सिएटल से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ग्रेज हार्बर काउंटी के रहने वाले इस व्यक्ति के घर के पीछे पालतू मुर्गियों का झुंड रहता था, जो जंगली पक्षियों के संपर्क में आ गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों के बयान में कहा गया है, ‘‘लोगों के लिए खतरा कम है। जांच में किसी और व्यक्ति को ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ से संक्रमित नहीं पाया गया है।’’

H5N1 से कम खतरनाक है H5N5

बर्ड फ्लू के स्ट्रेन से हुई दुर्लभ प्रकार की मौत की आशंका के बाद अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि वे संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखेंगे, लेकिन अन्य लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने का कोई सबूत नहीं है। इस महीने की शुरुआत में ‘रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र’ ने संक्रमण के बारे में एक बयान जारी करके कहा था कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है, जिससे पता चले कि इस मामले की वजह से जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बढ़ गया है। एच5एन5 को मनुष्यों के लिए एच5एन1 से अधिक बड़ा खतरा नहीं माना जा रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026

जेंलेस्की के शहर पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

August 22, 2026

Gold Mine Collapse in CAR: खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

August 19, 2026

गाजा को लेकर इजरायली मंत्री बेन-ग्विर के बयान से मचा बवाल, बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

August 17, 2026

ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत

August 16, 2026

Donald Trump Assasination Threat by Iran: ट्रंप का बड़ा खुलासा – “हां, मेरी जान को खतरा था”, इसी वजह से तुर्की में बदला गया विमान

August 12, 2026
Editors Picks

Rashifal 25 August 2026: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और धन में मिलेंगे नए अवसर; जानें अपना आज का भविष्यफल

August 25, 2026

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Rashifal 25 August 2026: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और धन में मिलेंगे नए अवसर; जानें अपना आज का भविष्यफल

August 25, 2026

CG Crime: राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी! एक ही रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

August 24, 2026

CG ACCIDENT NEWS : स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, 17-18 बच्चे थे सवार, मची चीख-पुकार

August 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.