Ukraine Hits Russian Shahed Drone: रूस और यूक्रेन के बीच जंग में दोनों देश लगातार एक-दूसरे पर अटैक कर रहे हैं। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने के लिए बड़े पैमाने पर शाहेद ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसकी ताकत नजर आ रही है। वीडियो में यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम रूसी शाहेद ड्रोन को पलक झपकते ही उड़ा देता है।
देखें वीडियो
वीडियो में यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम आसमान में एक आते हुए ड्रोन को ट्रैक करता है और फिर कुछ देर बाद एक मिसाइल लॉन्च की जाती है। मिसाइल ड्रोन तक पहुंचती है और हवा में ही उसे ध्वस्त कर देती है। कुछ ही सेकंड में ड्रोन आग के गोले में तब्दील हो जाता है और आसमान में धुएं का गुबार फैल जाता है।
यूक्रेन का अनोखा मिलिट्री ऑपरेशन
हाल ही में यूक्रेन ने एक अनोखा मिलिट्री ऑपरेशन किया था जिसे Shoot The Archer, Not The Arrow बताया गया था। इसमें सिर्फ हवा में ड्रोन को खत्म करने के बजाय, यूक्रेन ने उस बेस को निशाना बनाया जहां ड्रोन रखे गए थे और जहां से उन्हें लॉन्च किया जाता था।
It looks like a scene from Star Wars: fighters of the 92nd Assault Brigade’s air defense unit shooting down a Russian Shahed drone. pic.twitter.com/Myn4TETVPb
— Defense of Ukraine (@DefenceU) March 10, 2026
यूक्रेन के जनरल स्टाफ का बयान
यूक्रेन के जनरल स्टाफ के एक बयान के मुताबिक, लंबी दूरी की मिसाइल यूनिट्स और स्पेशल ऑपरेशन फोर्स ने एक रूसी मिलिट्री साइट पर हमला किया, जिसके बारे में माना जाता है कि वहां अटैक ड्रोन और उनके लॉन्च सिस्टम हैं। इन ड्रोन का इस्तेमाल रूस ने यूक्रेन के शहरों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने के लिए बड़े पैमाने पर किया है।
यूक्रेनी मिलिट्री ने क्या कहा?
कीव पोस्ट के मुताबिक, ये हमले डोनेट्स्क के पास की जगहों को टारगेट करके किए गए थे जो अब रूस के कंट्रोल में हैं। यूक्रेन की आर्म्ड फोर्सेज के एक बयान में कहा गया है कि हमले में US में बनी ATACMS बैलिस्टिक मिसाइलों और ब्रिटिश में बनी क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेनी मिलिट्री का कहना है कि हमले का मकसद इस जगह को नुकसान पहुंचाना और भविष्य में होने वाले ड्रोन हमलों को रोकना था।
क्या कहते हैं आंकड़े?
रूस ने 2022 से अब तक यूक्रेन के शहरों और कस्बों की तरफ हजारों शाहेद ड्रोन लॉन्च किए हैं। हर ड्रोन में 50 से 90 किलोगेराम एक्सप्लोसिव होता है। खबर है कि 2025 में रूस ने यूक्रेन के टारगेट पर 50,000 से 55,000 शाहेद ड्रोन लॉन्च किए थे।







