बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बीच लड़कियों से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में युवतियां खुले में शराब पीती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में एक लड़की हाथ में चाकू लेकर उसे लहराती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, ज्यादातर जिलों के डिप्टी कलेक्टर बदले
सड़क किनारे शराब पीने का वीडियो
वायरल वीडियो में दो लड़कियां सड़क किनारे स्कूटी के पास बैठी दिखाई दे रही हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों खुले में शराब पी रही थीं। हालांकि, वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
चाकू लहराते हुए दिखी लड़की
दूसरे वायरल वीडियो में एक लड़की हाथ में चाकू लेकर उसे लहराती हुई नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता, उसमें नजर आ रहे लोगों की पहचान और घटना की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




