31.1 C
Raipur
Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

21 से 23 फरवरी के बीच होगी Vintage Car Rally, 11वें संस्‍करण में शामिल होंगी 125 विटेंज कार और बाइक्‍स

Must read

दुनिया के कई देशों के साथ ही भारत में भी विटेंज और क्‍लासिक कारों को काफी पसंद किया जाता है। इनको पसंद करने वालों के लिए दिल्‍ली एनसीआर में फरवरी 2025 के दौरान बड़े स्‍तर पर Vintage Cars की रैली का आयोजन किया जाएगा। किन तारीखों में इसका आयोजन किया जाएगा। कितनी कारें इसमें शामिल होंगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

- Advertisement -

दिल्‍ली में होगा विटेंज कार रैली का आयोजन

दुनिया की कुछ सबसे पुरानी कारों का मेला दिल्‍ली में होने जा रहा है। फरवरी 2025 में होने वाले इस विंटेज कारों के मेले में कई बेहतरीन कारों को शोकेस किया जाएगा। 21 gun salute concours de elegance के 11वें संस्‍करण का आयोजन 21 से 23 फरवरी 2025 के बीच किया जाएगा। इस रैली को पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।

कितनी कारें होंगी शामिल

विटेंज रैली में 125 के करीब विटेंज और क्‍लासिक कारों को शोकेस किया जाएगा। इसके अलावा रैली में 50 हेरिटेज मोटरसाइकिल को भी शोकेस किया जाएगा। जिनमें कई ऐसी कारें और बाइक्‍स शामिल होंगी जो भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी दुर्लभ होंगी।

आयोजन करने वाले ट्रस्‍ट के संस्‍थापक ने कही यह बात

21 गन सेल्‍यूट हेरिटेज एंड कल्‍चरल ट्रस्‍ट के संस्‍थापक और मैनेजिंग ट्रस्‍टी ने कहा कि हम भारत को वैश्‍विक विरासत मोटरिंग पर्यटन के मानचित्र पर स्‍थापित करने के लिए हर साल नए मानक तय कर रहे हैं। इस साल जो आयोजन किया जाएगा उसमें भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की कई दुर्लभ कारों को शोकेस किया जाएगा।

शोकेस की दो दुर्लभ कारें

प्रेस कांफ्रेंस के की घोषणा के दौरान दो बेहद दु‍र्लभ विंंटेज कारों को शोकेस किया गया। इन कारों में 1932 में बनी लांसिन ऑस्टुरा पिनिनफेरिना के साथ ही 1948 में बनाई गई बेंटले मार्क 6 ड्रॉपहेड कूपे को शोकेस भी किया गया। खास बात यह है कि यह दोनों ही कारें देश में इकलौती कारें हैं, जो इतनी बेहतर स्थिति में हैं।

More articles

Latest article