27.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

Virat Kohli 8 साल बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे और हुए फ्लॉप, रोहित-गंभीर को भारी न पड़ जाए अपनी ये गलती!

Must read

भारतीय टीम के स्टार बैटर विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए। कोहली को नंबर-3 पर भेजने के फैसले से फैंस काफी नाराज हुए क्योंकि किंग कोहली 9 गेंदों का सामना करते हुए डक पर आउट हुए। कोहली नंबर-3 पर खास रन नहीं बना सकते इसके बावजूद उन्हें नंबर-3 पर उतारना गलत रहा।

- Advertisement -
  1. Virat Kohli हुए डक पर आउट, फैंस लगातार रोहित-गंभीर पर उठा रहे सवाल
  2. Virat Kohli बिना खाता खोले ही लौटे पवेलियन
  3. Virat Kohli नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए फ्लॉप रहे

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पहली पारी में 10 रन के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा महज 2 रन पर आउट हुए। वहीं, नंबर-3 पर बैटिंग करने विराट कोहली उतरे।

किंग कोहली 8 साल बाद टेस्ट में नंबर-3 पर बैटिंग करने आए और उनसे जहां फैंस को उम्मीद थी कि वह बड़ी पारी खेलेंगे, तो वहां वह फैंस का दिल तोड़ते हुए नजर आए। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में विराट कोहली नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे और इस दौरान वह बल्ले से फ्लॉप रहे। कोहली 9 गेंद का सामना करते हुए शून्य पर आउट हुए, लेकिन नंबर-3 पर बैटिंग करने के फैसले को लेकर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं।

More articles

Latest article