Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TMC को बड़ा झटका! कोलकाता मेयर फिरहाद हाकिम ने छोड़ा पद, ममता बनर्जी ने दी मंजूरी

June 5, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

June 5, 2026

CG School Fees Hike: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

June 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, June 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में भी नहीं चले, इस गेंदबाज ने उड़ा दिया स्टंप

The Janta NewsBy The Janta NewsJanuary 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 578
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Virat Kohli out in Ranju Trophy Match: ऐसा कम ही देखने के लिए मिलता है, जब क्रिकेट जगत की नजर किसी रणजी मुकाबले पर हो। विराट कोहली भले ही इस वक्त अपने फार्म में ना हों, लेकिन इसके बाद भी उन्हें खेलते हुए देखने के लिए दिल्ली का स्टेडियम खचाखच भरा हुआ नजर आया। लेकिन उस वक्त जबरदस्त निराशा हाथ लगी, जब कोहली केवल एक चौका लगाकर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। उनके बल्ले से रन नहीं निकले और पूरे स्टेडियम में एक तरह से सन्नाटा सा छा गया।

करीब 12 साल बाद रणजी मैच खेलने के लिए उतरे कोहली 

विराट कोहली करीब 12 साल के बाद रणजी मुकाबला खेलने के लिए उतरे थे। उम्मीद की जा रही थी कि विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जो फार्म खो चुके हैं, वो यहां हासिल किया जा सकता है। रणजी में कोहली की टीम दिल्ली का मुकाबला भी रेलवे की टीम से था, जो उतनी मजबूत नहीं मानी जा सकती। जैसे ही दिल्ली के कप्तान यश धुल 32 रन बनाकर आउट हुए, पूरे स्टेडियम में एक अलग ही उमंग और उल्लास दिखाई दिया। सभी को पता था कि वो ​वक्त आ गया है, जब विराट कोहली ​बल्लेबाजी के लिए आएंगे। जब कोहली बीच मैदान में आ रहे थे, उस वक्त करीब करीब पूरे स्टेडियम में दर्शक खड़े होकर तालियां बजा रहे थे।

केवल छह रन बनाकर आउट हो गए कोहली 

कोहली ने इस मैच में केवल 15 बॉल का सामना किया और महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने आउट होने से पहले पिछली बॉल पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाकर चौका बटोरा था, इसके बाद लगा कि अब विराट कोहली उसी रूप में नजर आएंगे, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अगली ही बॉल पर वे आउट होकर वापस चले गए। उन्हें हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड किया। लंबे अर्से के बाद कोहली इस तरह से आउट हुए हैं। बॉल बाहर पड़कर अंदर की ओर आई और ​कोहली बॉल की लाइन को नहीं पकड़ पाए। बॉल इतनी तगड़ी थी कि कोहली का आफ स्टंप चार पांच बार उलट पलटकर जमीन पर गिरा। जैसे ही ये हुआ, पूरे स्टे​डियम में एक अजीब तरह की ​खामोशी छा गई और कोहली को पवेलियन की ओर रुख करना पड़ा।

दूसरी पारी में कोहली की बल्लेबाजी की उम्मीद कम 

अब केवल इतनी उम्मीद है कि विराट कोहली की इसी मैच की दूसरी पारी में ​बल्लेबाजी आ जाएं। हालांकि इसकी संभावना काफी कम है। दिल्ली ही नहीं बाकी राज्यों से भी विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस आए हुए थे। लेकिन एक ही झटके में उनकी सारी उम्मीदों पर तुषारापात हो गया। खुद विराट कोहली और फैंस को समझ ही नहीं आया कि ये हुआ क्या है। अब देखना होगा कि विराट कोहली अब रणजी मैच में बल्लेबाजी के लिए आते हैं या फिर सीधे भारत बनाम इंग्लैंड ​वनडे सीरीज में ही खेलने उतरते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

India vs Pakistan Match: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

June 5, 2026

IND vs AFG: विराट कोहली वनडे सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया को बड़ा झटका

June 4, 2026

India vs New Zealand Series Schedule: भारत- न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी, टेस्ट-वनडे और टी20 में होगा जोरदार मुकाबला

June 3, 2026

पहली बार होगा ऐसा… अपने ही घर में मेहमान बनेगी टीम इंडिया, विदेशी टीम करेगी दिल्ली में 3 टी20 की मेजबानी

June 2, 2026

IPL 2026 Final: Royal Challengers Bengaluru दूसरी बार बना चैंपियन, Virat Kohli के विनिंग छक्के से टूटा Gujarat Titans का सपना

June 1, 2026

IPL 2026 Final: RCB vs GT आज महामुकाबला, तय होगा नया चैंपियन – जानिए कब और कहां देखें LIVE

May 31, 2026
Editors Picks

TMC को बड़ा झटका! कोलकाता मेयर फिरहाद हाकिम ने छोड़ा पद, ममता बनर्जी ने दी मंजूरी

June 5, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

June 5, 2026

CG School Fees Hike: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

June 5, 2026

युवक से 3.50 लाख की लूट: चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

June 5, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

TMC को बड़ा झटका! कोलकाता मेयर फिरहाद हाकिम ने छोड़ा पद, ममता बनर्जी ने दी मंजूरी

June 5, 2026

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – एक दिन में दो बड़ी परीक्षाएं, तिथि बदलने की मांग खारिज

June 5, 2026

CG School Fees Hike: सरकारी स्कूलों में पढ़ाई हुई महंगी! फीस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों पर बढ़ेगा बोझ

June 5, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.