Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IGKV Paper Leak: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

August 22, 2026

Chhattisgarh News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

August 22, 2026

CG News: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर CM साय सख्त, बोले- परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं; गड़बड़ी करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

August 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 22
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

विष्णुदेव साय ने कैबिनेट मीटिंग में लिए 6 बड़े फैसले

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 22
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 मंत्रिपरिषद की बैठक में परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड, सरगुजा/बस्तर/बिलासपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा अथवा साक्षात्कार में उपस्थित होंगे उन्हें उनके द्वारा दी गई परीक्षा शुल्क की राशि वापस की जाएगी। इससे सिरियस केन्डीडेट की परीक्षा में उपस्थिति का प्रतिशत बढ़ेगा, वहीं नॉन सिरियस केन्डीडेट और इनइलिजिबल केन्डीडेट परीक्षा फॉर्म नहीं भरेंगे और इनके कारण राज्य शासन को होने वाली आर्थिक क्षति भी कम होगी।

CG BREAKING : यात्री बस नारायणपुर में पलटी, कई लोग घायल

 कैबिनेट की बैठक में राज्य के छोटे व्यापारियों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान (संशोधन) अध्यादेश-2025 के प्रारूप में निहित संशोधन का अनुमोदन किया गया। जिसके अनुसार राज्य सरकार छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित करेगी और 10 साल से अधिक पुराने लंबित मामलों में 25 हजार रूपए तक की वैट देनदरियों को माफ करेगी। इससे 40 हजार से अधिक व्यापारियों को लाभ होगा और 62 हजार से अधिक मुकदमेबाजी के मामलों में कमी आएगी।

 कैबिनेट की बैठक में नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ में एन.आई.एफ.टी. (NIFT) के कैम्पस को मंजूरी प्रदान की गई। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) का नया कैम्पस छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में स्थापित किया जाएगा। कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के अनुसार इस परियोजना की कुल संभावित लागत करीब 271.18 करोड़ रुपये होगी। इसमें भूमि क्रय हेतु 21.18 करोड़, भवन निर्माण के लिए 200 करोड़ और मशीनरी, फर्नीचर आदि के लिए 50 करोड़ रुपये का व्यय शामिल है।

इस बार ड्रम नहीं सांप का इस्तेमाल…शव के नीचे सांप रखकर हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश, पत्नी गिरफ्तार

इस संस्थान की स्थापना से फैशन शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और फैशन उद्योग को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित मानव संसाधन भी उपलब्ध हो सकेंगे। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) भारत में फैशन शिक्षा का एक प्रमुख संस्थान है, जिसकी स्थापना 1986 में कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत हुई थी। एन.आई.एफ.टी. के पूरे भारत में 17 परिसर हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु शामिल हैं। यह संस्थान फैशन डिजाइन, प्रबंधन और प्रौद्योगिकी में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करता है। संस्थान फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन प्रबंधन और फैशन प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखता है। यह छात्रों को व्यावहारिक अनुभव और प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए फैशन उद्योग के साथ सहयोग करता है।

 मंत्रिपरिषद ने राज्य के नगरीय निकायों में जैव अपशिष्ट सह कृषि अपशिष्ट के प्रसंस्करण हेतु स्थापित किये जा रहे बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु रियायती लीज (Lease) दरों पर शासकीय भूमि आबंटन किये जाने की सहमति प्रदान करते हुए आगे की कार्यवाही के लिए नगरीय प्रशासन विभाग एवं संबंधित नगर निगमों को अधिकृत किया है।

 मंत्रिपरिषद ने राज्य में सहकारिता को प्रोत्साहन दिये जाने के उद्देश्य से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत शक्कर वितरण हेतु अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक आवश्यक शक्कर का क्रय राज्य के सहकारी शक्कर कारखानों से करने का निर्णय लिया है। इस हेतु शक्कर का क्रय मूल्य 37,000 रू. प्रति टन (एक्स फैक्ट्री, जी.एस.टी. अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है।

एलियंस का चल गया पता! 99.7% पक्का दावा, जानिए पृथ्वी से कितनी दूर पर हैं

 मंत्रिपरिषद ने स्थानीय रोजगार और सूक्ष्म-लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को राज्य में हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसके लिए 100 एकड़ भूमि को टोकन दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

IGKV Paper Leak: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

August 22, 2026

Chhattisgarh News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

August 22, 2026

CG News: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर CM साय सख्त, बोले- परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं; गड़बड़ी करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

August 22, 2026

बारिश के लिए रहें तैयार! छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक मानसून दिखाएगा असर

August 22, 2026

CG News: शासकीय सेवकों के APAR लिखने की डेडलाइन निर्धारित, GAD ने विभाग प्रमुखों-कलेक्टर्स को भेजा पत्र

August 22, 2026

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में अतिथि शिक्षकों की बंपर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

August 22, 2026
Editors Picks

IGKV Paper Leak: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

August 22, 2026

Chhattisgarh News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

August 22, 2026

CG News: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर CM साय सख्त, बोले- परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं; गड़बड़ी करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

August 22, 2026

सिंगापुर के लिए उड़ी IndiGo फ्लाइट 2.5 घंटे तक हवा में घूमती रही, 127 यात्रियों के साथ क्या हुआ?

August 22, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

IGKV Paper Leak: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

August 22, 2026

Chhattisgarh News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

August 22, 2026

CG News: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर CM साय सख्त, बोले- परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं; गड़बड़ी करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

August 22, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.