26.2 C
Raipur
Thursday, February 13, 2025

अगले महीने लॉन्च हो सकता है Vivo V50, जानिए क्या मिलेंगे स्पेसिफिकेशन

Must read

पिछले साल अगस्त में Vivo V40 सीरीज को भारत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसके सक्सेसर के तौर पर Vivo V50 को लेकर आ रही है। सीरीज का वनीला मॉडल लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट किया गया है। फोन NCC और NBTC पर देखा जा चुका है। जहां इसकी लॉन्च टाइमलाइन, प्रोसेसर और स्टोरेज समेत कई डिटेल मिली है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन मिलेंगे और इसकी कीमत कितनी रह सकती है। आइए जानते हैं।

Vivo V50 का भारत लॉन्च

Vivo V50 को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अगले हफ्तों में इससे जुड़े टीजर कंपनी जारी करेगी। सीरीज में इस बार कंपनी प्रो मॉडल नहीं लेकर आ रही है। लेकिन इसमें Vivo V50e शामिल हो सकता है, जिसे BIS पर हाल ही में देखा गया था।

परफॉर्मेंस- इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलेगा। यही प्रोसेसर वीवो वी40 में भी मिला था। स्टोरेज- यह फोन 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट में लॉन्च होगा। कलर्स- Vivo V50 रेड रोज, ग्रे और ब्लू कलर में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo V50 में क्या होगा खास?

वीवो की V सीरीज भारत में आमतौर पर चाइना की S सीरीज का रिब्रांड वर्जन होती है। इसमें मामूली बदलाव किए जाते हैं। इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000 mAh की बैटरी मिलेगी। जबकि चीन में मौजूद Vivo S20 में 6500 mAh का बैटरी पैक मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth, GPS और NFC की सुविधा मिलेगी। स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP सेकेंडरी सेंसर और सेल्फी के लिए 50MP सेल्फी कैमरा दिया दिया जाएगा। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.67 इंच की FHD+ एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी।

वीवो S20 के स्पेक्स

वीवो एस20 और एस20 प्रो दोनों में 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। स्टैंडर्ड मॉडल में फ्लैट पैनल है जबकि प्रो वेरिएंट में कर्व्ड स्क्रीन है। S20 में 50MP मेन और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस का डुअल कैमरा सेटअप है। दूसरी ओर S20 प्रो में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 3x जूम के साथ 50MP पेरिस्कोप शूटर है। दोनों फोन में 50MP का फ्रंट स्नैपर है।

एक्सपेक्टेड प्राइस

Vivo V50 को 35,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में लाया जा सकता है। Vivo V40 को 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article