30.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

घरों में दीपावली की पूजा के लिए क्या है मुहूर्त ज्योतिषाचार्यों ने बताया ऐसे करें लक्ष्मी पूजन

Must read

गुरुवार को लक्ष्मी-गणेशजी की पूजा के लिए शाम 627 बजे से 823 बजे तक का मुहूर्त शुभ है। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि दीपावली पर्व कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता है और इस वर्ष अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 312 बजे प्रारंभ हो रही है। दीपावली पूजन के लिए ईशान कोण या उत्तर दिशा सर्वोत्तम मानी जाती है।

- Advertisement -
  1. लक्ष्मी-गणेशजी के पूजन के लिए शाम 6:27 बजे से लेकर 8:23 बजे तक का मुहूर्त शुभ
  2. ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रेश कौशिक ने बताया, पूजन 31 अक्टूबर की रात करना होगा शुभ

गुरुवार को सभी लोग अपने घरों को पुष्पों और रंग-बिरंगी विद्युत रश्मियों से सुसज्जित करेंगे और दिन में अपने प्रतिष्ठानों व शाम से अपने घरों पर दीप प्रज्वलित कर मां लक्ष्मी और भगवान गणेशजी को विराजमान कर उनकी आराधना करेंगे। घरों में लक्ष्मी-गणेशजी के पूजन के लिए शाम 6:27 बजे से लेकर 8:23 बजे तक का मुहूर्त शुभ है।

More articles

Latest article