16.3 C
Raipur
Sunday, January 19, 2025

क्या है नाखूनों पर सफेद धब्बे आने का मतलब, कैसे कर सकते हैं इन्हें दूर

Must read

क्या आपके नाखूनों पर अक्सर सफेद दाग दिखाई देते हैं? क्या आपको लगता है कि आपके शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी है? हो सकता है कि आपको जिंक की कमी हो रही हो। जिंक एक ऐसा मिनरल है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। यह इम्यून सिस्टम, सेल्यूलर डिवीजन और त्वचा की सेहत के लिए जरूरी है। जिंक की कमी से नाखूनों पर सफेद दाग के अलावा कई अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जिंक की कमी के लक्षणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानेंगे।

  • नाखूनों पर सफेद दाग- यह जिंक की कमी का सबसे आम लक्षण है।
  • दांतों में समस्याएं- दांत कमजोर हो सकते हैं और मसूड़ों से खून आ सकता है।
  • इम्युनिटी कमजोर होना- जिंक की कमी से इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।

 

  • घाव भरने में समय लगना- छोटे-छोटे घाव भी धीरे-धीरे भरते हैं।
  • मूड स्विंग्स- आपको अक्सर चिड़चिड़ाहट और थकान महसूस हो सकती है।
  • भूख न लगना- जिंक की कमी से भूख कम लग सकती है और वजन कम हो सकता है।
  • स्वाद और गंध में बदलाव- आपको कुछ फूड आइटम्स का स्वाद या गंध अलग लग सकती है।
  • बालों का झड़ना- जिंक की कमी से बालों का झड़ना भी हो सकता है।
  • अनबैलेंस्ड डाइट- अगर आप जिंक से भरपूर फूड आइटम्स नहीं खाते हैं, तो आपको जिंक की कमी हो सकती है।
  • कुछ बीमारियां- कुछ बीमारियां जैसे क्रोहन रोग, सीलिएक रोग और किडनी की बीमारी जिंक के अब्जॉर्प्शन में बाधा डाल सकती हैं।
  • कुछ दवाएं- कुछ दवाएं भी जिंक के अब्जॉर्प्शन को कम कर सकते हैं।
  • शराब पीना- ज्यादा शराब पीना भी जिंक की कमी का कारण बन सकता है।

 

  • दालें- मूंग दाल, चना दाल, मसूर दाल
  • सीड्स- कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, तिल के बीज
  • मेवे- बादाम, काजू, अखरोट
  • मांस- चिकन, मछली, रेड मीट
  • सी फूड्स- ऑयस्टर, केकड़े
  • अनाज- ओट्स, ब्राउन राइस
- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article