32.2 C
Raipur
Thursday, February 26, 2026
- Advertisement -

भगवान की कृपा कब मिलती है? प्रेमानंद महाराज ने विराट-अनुष्का को दी ऐसी सीख, जो बदल देगी सोच

Must read

सोमवार को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। इस फैसले से उनके फैन्स काफी निराश नजर आए। इस घोषणा के कुछ ही घंटों बाद विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को दिल्ली के लिए रवाना होते देखा गया। अगले ही दिन, दोनों वृंदावन पहुंचे जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों पीले पारंपरिक कपड़ों में नजर आए। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें महाराज उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान देते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

पुण्य और कृपा में फर्क बताया

वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचते हैं और उन्हें नमस्कार कर आशीर्वाद लेते हैं। प्रेमानंद महाराज उनसे पूछते हैं कि क्या वे प्रसन्न हैं, जिस पर दोनों मुस्कुराकर “हां” कहते हैं। इसके बाद महाराज समझाते हैं, “प्रभु जब किसी पर कृपा करते हैं तो वह सिर्फ वैभव या यश देना नहीं होता, वो पुण्य होता है। पुण्य तो एक घोर पापी को भी मिल सकता है, लेकिन प्रभु की कृपा तब होती है जब अंदर का चिंतन बदलता है।”

कब होती है भगवान की कृपा?

प्रेमानंद महाराज ने आगे बताया कि भगवान की सच्ची कृपा तब होती है जब इंसान का भीतर से रूपांतरण होता है। उन्होंने कहा, “हम सब बहिरमुखी हो चुके हैं – यश, कीर्ति, लाभ को ही सुख मानते हैं। लेकिन भगवान जब कृपा करते हैं तो संतों का संग और जीवन में विपरीत परिस्थितियां देते हैं, जिससे हमें आत्मबोध होता है और हम ईश्वर की ओर अग्रसर होते हैं।”

राधा नाम जप का महत्व

मुलाकात के अंत में प्रेमानंद महाराज ने राधा नाम के जाप का महत्व समझाया और विराट-अनुष्का से नियमित रूप से इसका जप करने की सलाह दी। दोनों ने श्रद्धा से उनकी बात मानी और आशीर्वाद लेकर आश्रम से विदा हुए। इस दौरान अनुष्का पीले रंग के सूट में और विराट येलो शर्ट और ब्राउन पैंट में नजर आए।

More articles

Latest article