30 C
Raipur
Sunday, March 1, 2026
- Advertisement -

‘घमंड किसको दिखा रहे हो Bigg Boss 18 में एकता कपूर ने लगाई विवियन की क्लास सलमान खान की हो गई छुट्टी

Must read

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 को एक महीने से भी ज्यादा समय हो गया है। सलमान खान का रियलिटी शो कई वजहों से चर्चा में रहता है। हाल ही में शो पर टीवी क्वीन एकता कपूर ने दस्तक दी और सेट पर आते ही उन्होंने बवाल मचा दिया। एकता ने सबके फेवरेट विवियन डिसेना की जमकर क्लास लगाई।

- Advertisement -
  1. 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था बिग बॉस
  2. सलमान खान नहीं आएंगे नजर
  3. एकता कपूर ने मचाया बवाल

टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो की शुरुआत 6 अक्टूबर को हुई थी और तभी से लेकर आज तक आए दिन यहां कोई न कोई ड्रामा होता रहता है। शायद इसलिए इसे टीवी का सबसे विवादित शो भी कहा जाता है।

शो के विकेंड का वार एपिसोड में कई बार कोई न कोई सेलेब्रिटी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आता ही रहता है। इस बार इस एपिसोड में सलमान खान की मेहमान बनेंगी एकता कपूर। अब एकता कपूर आ रही हैं तो जाहिर सी बात ड्रामा भी भरपूर ही होगा। जी हां, शुक्रवार के एपिसोड में एकता कपूर इस शो पर नजर आएंगी।

दरअसल इस वीकेंड सलमान खान के फैंस उन्हें थोड़ा मिस करने वाले हैं क्योंकि एकता कपूर और रोहित शेट्टी उन्हें वीकेंड एपिसोड में रिप्लेस करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान खान हैदराबाद में फिल्म सिकंदर के शूट में बिजी हैं। एकता कपूर शो पर अपनी अपकमिंग फिल्म साबरमती रिपोर्ट को प्रमोट करती नजर आएंगी।

More articles

Latest article