34.1 C
Raipur
Wednesday, May 14, 2025

इस बार क्यों खास है नवंबर जानिए क्या होगा दुनिया में

Must read

 नवंबर महीने के शुरुआत हो गई है। देश के साथ-साथ विदेश में भी कई कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित हैं। भारत में जहां महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं वहीं अमेरिका में भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी। नवंबर में होने वाले इन इवेंट्स पर देश ही नहीं दुनिया की भी नजर टिकी है।

नवंबर का महीना देश ही नहीं दुनिया के लिये भी काफी महत्वपूर्ण है। नवंबर में एक तरफ जहां देश में महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने हैं, वहीं विदेश में अमेरिका समेत कई देशों में भी चुनाव होने हैं। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण ईवेंट भी नंबर में हैं। आइए डालते हैं इनपर एक नजर

अमेरिका में आज से ठीक पांच दिन बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होंगे। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यह मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान पांच नवंबर को होना है, लेकिन भारतीय समयानुसार वोटिंग 6 नवंबर को शाम 4:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक खुली रहेगी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article