30.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

Khatron Ke Khiladi 15 से टीवी पर वापसी करेगा ये पुराना एक्टर? एक बार रह चुका है इस रियलिटी शो का विनर

Must read

कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी स्टंट शो के 15वें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस 18 खत्म होने के कुछ महीने बाद हर साल खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन आता है।इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट टीवी लवर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे हैं। रोहित शेट्टी इस शो को पिछले कुछ सीजनों से होस्ट कर रहे हैं। साथ ही, इस सीजन में हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कई पॉपुलर टीवी स्टार्स का नाम जुड़ चुका है।

खतरों के खिलाड़ी 15 से जुड़ा एक ताजा अपडेट सामने आया है। बिग बॉस रिपोर्ट के अनुसार, स्टंट रियलिटी शो में टीवी के एक पुराने एक्टर की एंट्री होने वाली है। मेकर्स की ओर से इस अभिनेता को अप्रोच किया गया है।

- Advertisement -

गौतम गुलाटी की होगी एंट्री?

रियलिटी शो से जुड़े बड़े अपडेट देने वाले इंस्टाग्राम पेज पर अब रोहित शेट्टी के शो से जुड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए गौतम गुलाटी को अप्रोच किया है। हालांकि, अभी एक्टर और शो के मेकर्स ने कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। अगर उनकी एंट्री इस शो में होती है, तो खतरों का लेवल बढ़ता नजर आ सकता है।

बिग बॉस के इस सीजन में विनर बने थे

बिग बॉस लवर्स गौतम गुलाटी का नाम सुनते ही समझ गए होंगे कि वह सलमान खान के रियलिटी शो के 8वें सीजन के विनर बने थे। इतना ही नहीं, वह एमटीवी रोडीज शो में गैंग लीडर भी रह चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी एंट्री रोहित शेट्टी के शो में होती है या नहीं।

एल्विश ने क्यों ठुकराया ऑफर?

खतरों के खिलाड़ी शो के लिए मेकर्स ने एल्विश यादव को अप्रोच किया था। हालांकि, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इस बारे में बात करते हुए उन्होंन एक इंटरव्यू में कहा, ‘खतरों के खिलाड़ी में खतरा है और हम खतरों से खुद को दूर रखते हैं।’

रोहित शेट्टी के शो को पहला कंफर्म सदस्य जरूर मिल चुका है। सोशल मीडिया इन्फलुएंसर और बॉलीवुड सेलेब्स के करीबी दोस्त ओरी की एंट्री शो में होगी। बता दें कि उनका पूरा नाम ओरहान अवत्रामणि है। ओरी के अलावा बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा की एंट्री को भी काफी हद तक कंफर्म माना जा रहा है।

More articles

Latest article