अमरोहा. मां-बाप के बाद शिक्षक ही है जो बच्चों को सही दिशा दिखाने का काम करता है. लेकिन इस मामले में इसका उल्टा है. यहां एक स्कूल के प्रिसिंपल ने सारी हदें पार करते हुए 5 साल के बच्चे पर स्कूल में बिरयानी लाने का आरोप लगाया. इसके बाद उसको एक कमरे में बंद कर दिया. इतना ही नहीं बच्चे की मां से ये तक कह दिया कि आपका बेटा आतंकवादी है. साथ ही मां के साथ भी अभद्रता की.बता दें कि पूरा मामला अमरोहा के जोया रोड़ स्थित हिल्टन पब्लिक स्कूल का है. जहां प्रिसिंपल ने एक 5 साल के बच्चे पर स्कूल में नॉनवेज लाने का आरोप लगाया. इसके बाद उसे रूम में भी बंद कर दिया. इतना ही उसका नाम भी काट दिया. वहीं मामले की जानकारी जब मां को मिली तो स्कूल पहुंची. इस दौरान प्रिंसिपल ने बच्चे पर मंदिर तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसे आतंकवादी बताया.इसके बाद छात्र की मां और प्रिंसिपल के बीच जमकर बहस हुई. इस दौरान बच्चे की मां ने प्रिंसिपल के साथ हुई बहस का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



