30.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

आश्विन माह के इन उपायों से जीवन के दुखों को करें दूर, प्राप्त होगी मां दुर्गा की कृपा

Must read

आश्विन माह को पितरों और मां दुर्गा की उपासना करने के लिए शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार आश्विन माह का प्रारंभ आज यानी 18 सितंबर  से हुआ है। वहीं इसका समापन अगले महीने यानी 17 अक्टूबर को होगा। इस माह में कई तरह से जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं आश्विन माह के उपायों के बारे में।

- Advertisement -
  1. भाद्रपद माह के बाद आश्विन आता है।
  2. यह महीना पितरों और मां दुर्गा को समर्पित है।
  3. शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की विशेष पूजा होती है। सनातन धर्म में सभी माह का विशेष महत्व है। इसी तरह आश्विन माह को महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सातवें महीने को आश्विन माह के नाम से जाना जाता है। इस महीने में पितृ पक्ष और शारदीय नवरात्र समेत कई खास पर्व मनाए जाते हैं। ऐसे में आप विशेष उपायों  के द्वारा जीवन के दुखों को दूर कर सकते हैं। इस लेख में दिए उपायों को करने से जातक का जीवन खुशहाल होता है।

    अगर आप शादी में किसी तरह की रुकावट का सामना कर रहे हैं, तो शारदीय नवरात्र में रोजाना विधिपूर्वक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें और फल, मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। साथ ही शीघ्र विवाह की कामना करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और मां दुर्गा   की कृपा प्राप्त होती है।

More articles

Latest article