25.8 C
Raipur
Sunday, June 29, 2025

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, पाकिस्तान था केंद्र

Must read

पाकिस्तान में बुधवार को आए भूकंप के कारण दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में था और इसकी गहराई 33 किमी थी। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। इस्लामाबाद और लाहौर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर आया था।

  1. रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई भूकंप की तीव्रता
  2. इस्लामाबाद और लाहौर में भी महसूस किए गए झटके

     दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है।

    भूकंप के झटके इस्लामाबाद और लाहौर में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर आया था। पाकिस्तान में इसका केंद्र था और इसकी गहराई 33 किमी थी। यह जानकारी सिस्मो डॉट जीओवी की साइट पर भी मौजूद है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article