Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! 2 बड़े हमलों से दहला खैबर पख्तूनख्वा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

July 16, 2026

भारत vs इंग्लैंड वनडे का बदला टाइम! आज कितने बजे शुरू होगा मैच, तुरंत नोट कर लें नया समय

July 16, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, बल-लालच या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर होगी कड़ी कार्रवाई

July 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, July 17
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

माँ की तरह, हरियाली आँचल में पनाह देने के लिए शुक्रिया कोरिया

The Janta NewsBy The Janta NewsAugust 2, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

यह मेरे लिए गर्व की बात है कि काले हीरे की अद्भुत नगरी कोरिया में मुझे पदस्थ हुए आज एक वर्ष हो गए हैं। इस एक वर्ष में खट्टे-मीठे अनुभवों के अलावा कई यादगार पलों को भी संजोने का अवसर मिला है। प्रकृति की गोद और हरियाली की चादर से ढंके इस कोरिया ने मुझे भरपूर प्यार दिया, सहयोगी पड़ोसी दिए, चुलबुले मित्र दिए, सम्मान दिया और साथ ही सीख-सबक का नया अनुभव भी दिया है।

जनसम्पर्क और मीडिया एक सिक्के के दो पहलू हैं। इस नाते यहां के तमाम प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्रतिनिधियों का आत्मीयता अद्भुत रहा। उनके सहयोगी स्वभाव और दीर्घ अनुभव का लाभ निरन्तर प्राप्त हुआ और हो रहा है।कोरियावासियों का शुक्रिया जिनके भोलेपन और उदारता से निरन्तर मुझे सम्बल मिलता रहा है।

31 जुलाई निश्चित ही अनेक घटनाओं के साक्षी होंगे लेकिन मेरे कैरियर के लिए यह दिन एक नए अध्याय, अनुभव और नई सीख के लिए याद रखा जाएगा। यहाँ के मेहमान नवाजी और मुंह को पान से लाल करने की परंपरा ने तन और मन को गुदगुदाने को विवश कर दिया है।

यहाँ के गांवों और मोहल्लों के नाम कुछ दिनों तक अटपटे लगे। इस जिले में पटना है, तो नागपुर और नगर भी। एक मोहल्ले का नाम प्रेमाबाग भी है। कहा जाता है रियासत काल के दौरान एक दीवान की पत्नी का नाम प्रेमा बाई था, उनकी याद में पगडण्डी रास्ते के किनारे बड़ी संख्या में आम के पौधे लगाए गए थे और मन्दिर निर्माण किया गया था। वहीं एक कुंड भी है जिसे प्रेमा कुंड कहा जाता है। वर्तमान जनपद पंचायत कार्यालय में रियासतकाल के दौरान प्रिंटिंग प्रेस हुआ करता था, उस प्रिंटिंग प्रेस से प्रेमाबाग सीधे दिखाई पड़ता था। इस प्रिंटिंग प्रेस से ‘आलोक’ पत्रिका की छपाई की जाती थी।

2

इसी तरह सोनहत, बैकुंठपुर आदि शहरों, कस्बों और गांवों के नाम के पीछे भी बहुत किस्से सुनने को मिले हैं। मन को सुकून, तन को राहत देने वाले यहां के पर्यटन स्थल और शुद्ध हवाओं की महक भी मुझे कोरिया ने महसूस कराई है। कड़कती ठंड और अंगीठी के ताप की अहसास भी कोरिया ने बखूबी कराया है।

इस आदिवासी अंचल में ऐसे कई मेधावी और प्रतिभावान बच्चों व युवाओं से रूबरू होने का अवसर भी कोरिया ने साझा कराया है। मेहनतकश इस जिले को ‘मिनी इंडिया’ भी कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी! एसईसीएल कॉलरी क्षेत्र चरचा शहर में बड़ी संख्या में उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों के लोग निवासरत हैं। यहां की बोली-भाषाओं और पंडो जातियों के खानपान भी लाजवाब हैं।

विधानसभा और लोकसभा निर्वाचन जैसे चुनौतीपूर्ण अवसरों पर उचित समन्वय से बेहतर कार्य संपादित करने का अवसर भी कोरिया ने दिया है! ‘हरित कोरिया’ के जिला प्रशासन सहित मेरे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, सहयोगियों के सतत मार्गदर्शन ने मुझे पगडण्डी रास्ते पर संतुलन बनाकर चलने का हुनर सिखाया।

हमारे जिला कार्यालय के अधिकारी ने मुझे छोटे भाई की तरह स्नेह व सभी कर्मियों के दुलार, हंसी-मजाक ने मुझे परिवार की कमी को कुछ हद तक कम करने में मदद की।

कोयलांचल की धरती कहें या काले हीरे का शहर, कोरिया ने अपनी सादगी, सहयोगी और सक्रियता से दिल जीता। सावन के झूले की तरह मन को हिलोरें भी दी। कोरिया के होली, दीपावली, ईद और क्रिसमस जैसे पर्वों ने आपसी सद्भाव की सीख सिखाई और गेज नदी की गहराई में तैरने का आनंद भी दिया।

यहाँ की प्रसिद्ध झुमका डेम को देखकर मन झूमने को आतुर हो जाता है। घुनघुट्टा डेम तो मानो गोवा की सैर कराने जैसा अनुभव देती है। वहीं बालम पहाड़ की नयनाभिराम दृश्य आँखों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि दिलों में भी घर बना लिए हैं। सचमुच कोरिया को ‘सुकून कोरिया’ भी कह सकते हैं! इस 365 दिनों में कोरिया की माटी ने मेरे जीवन में एक नई उमंग, उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक विचारों का संचार किया है।

आभार कोरिया, शुक्रिया कोरिया, इस नाचीज़ को माँ की तरह अपनी हरियाली आँचल में पनाह देने के लिए कृतज्ञ हूँ।

(विजय मानिकपुरी)

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026
Editors Picks

पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! 2 बड़े हमलों से दहला खैबर पख्तूनख्वा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

July 16, 2026

भारत vs इंग्लैंड वनडे का बदला टाइम! आज कितने बजे शुरू होगा मैच, तुरंत नोट कर लें नया समय

July 16, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, बल-लालच या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर होगी कड़ी कार्रवाई

July 16, 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों का तबादला, DGP ने जारी किए आदेश

July 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! 2 बड़े हमलों से दहला खैबर पख्तूनख्वा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

July 16, 2026

भारत vs इंग्लैंड वनडे का बदला टाइम! आज कितने बजे शुरू होगा मैच, तुरंत नोट कर लें नया समय

July 16, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, बल-लालच या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर होगी कड़ी कार्रवाई

July 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.