Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Daily Horoscope: 30 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल

October 30, 2026

टाइगर श्रॉफ हमला मामले में बड़ा खुलासा, 2.50 लाख रुपये में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल और 20 राउंड गोलियां

October 29, 2026

CG में नकली नोटों का कारोबार उजागर, दो आरोपियों के पास से मिले 17,500 रुपये के जाली नोट

October 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 30
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

देश के 25 हाईकोर्ट में 58 लाख केस पेंडिंग:62 हजार मामले पिछले 30 साल से लंबित; 3 केस 72 साल पुराने

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 8, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

देश के पेंडिंग मामलों को लेकर नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड की रिपोर्ट आई है, जिसके बाताया गया है कि भारत के कुल 25 हाईकोर्ट में 58 लाख 59 हजार केस पेंडिंग हैं।

इनमें से करीब 42 लाख केस सिविल और 16 लाख केस क्रिमिनल नेचर के हैं। इन 58 लाख में से 62 हजार मामले 30 साल से लंबित हैं। वहीं, 3 केस 72 साल से चल रहे हैं।

इन 3 में से 2 केस कलकत्ता हाईकोर्ट और 1 केस मद्रास हाईकोर्ट में पेंडिंग है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के सभी कोर्ट्स (सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, डिस्ट्रिक्ट समेत अन्य कोर्ट) में 5 करोड़ से ज्यादा मामले लंबित हैं।

  • सभी राज्यों के लोअर कोर्ट्स में कुल 4.34 करोड़ केस लंबित हैं। सबसे ज्यादा केस उत्तर प्रदेश 1.09 करोड़ में पेंडिंग हैं, इसके बाद दूसरा स्थान महाराष्ट्र का है, जहां 49.34 लाख केस पेंडिंग हैं।
  • आंकड़े बताते हैं कि निचली अदालतों में पेंडिंग 70 हजार 587 क्रिमिनल केस 30 साल से ज्यादा पुराने हैं। वहीं, 36 हजार 223 सिविल केस 30 साल से ज्यादा वक्त से पेंडिंग हैं।कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया था कि पिछले 10 साल में सिविल और क्रिमिनल पेंडिंग केस की संख्या जिला स्तर पर 34 लाख से ज्यादा और हाई कोर्ट में 12.5 लाख से ज्यादा है। सुप्रीम कोर्ट में कुल 11 हजार मामले पेंडिंग हैं।

     सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग केस को लेकर 20 अगस्त को सुनवाई की थी। इसमें जस्टिस एस. रवींद्र भट और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच ने कहा था कि एक डेटा के मुताबिक, देश में 6% आबादी मुकदमेबाजी से प्रभावित है। यह चिंताजनक स्थिति है।

    • सुप्रीम कोर्ट ने 20 अक्टूबर को पांच साल से ज्यादा समय से पड़े पेंडिंग केस को निपटाने के लिए चीफ जस्टिस को कमेटी बनाने के लिए कहा था, जो लगातार इन पर निगरानी कर सके। कोर्ट का कहना है कि न्याय की उम्मीद से लाखों लोग याचिका दायर करते हैं। सभी लोगों को इंसाफ मिले ये हमारी जिम्मेदारी है। न्याय में देरी से लोगों का अदालत से भरोसा कम होने लगता है।
    • जिलों और तालुकाओं की सभी अदालतें यह सुनिश्चित करना होगा कि दलीलें पूरी होने के बाद पार्टियां तय दिन पर उपस्थित हों। इसके अलावा मामलों के बयान 30 दिनों के भीतर दर्ज हो जाएं। अगर किसी का बयान तयसीमा पर दर्ज नहीं हो पाया तो लिखित बताएं कि इसमें देरी क्यों हुई।

      कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सितंबर 2022 तक देश भर की निचली अदालतों में 1.76 करोड़ से ज्यादा मामलों का निपटारा किया है। हाई कोर्ट ने लगभग 15 लाख, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर 2022 तक 29 हजार से ज्यादा मामले निपटाए।

      PM मोदी ने कहा कि कानून की भाषा सरल होनी चाहिए, ताकि आम आदमी को इससे डर न लगे। जजमेंट स्थानीय भाषा में भी लिखे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से देश में बीते वर्षों में लाखों केसों को सुलझाया गया है। इनसे अदालतों का बोझ भी कम हुआ है और खासतौर पर गांव में रहने वाले लोगों और गरीबों को न्याय मिलना भी बहुत आसान हुआ है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत; कई यात्री गंभीर रूप से घायल

October 28, 2026

ट्रंप की ईरान को खुली धमकी: ‘एक और बड़े हमले के लिए तैयार रहो’, तेहरान का पलटवार- आओ, इंटरनेट केबल काट देंगे

October 24, 2026

India-US News: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

October 17, 2026

स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; कई घायल, कुछ की हालत गंभीर

October 15, 2026

Train Accident: 100 KM/H की रफ्तार से दौड़ रही थी ट्रेन, 14 बोगियां पटरी से उतरीं, इतने लोगों की गई जान

October 13, 2026

Riyadh Attack: रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

October 12, 2026
Editors Picks

Daily Horoscope: 30 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल

October 30, 2026

टाइगर श्रॉफ हमला मामले में बड़ा खुलासा, 2.50 लाख रुपये में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल और 20 राउंड गोलियां

October 29, 2026

CG में नकली नोटों का कारोबार उजागर, दो आरोपियों के पास से मिले 17,500 रुपये के जाली नोट

October 29, 2026

Karwa Chauth Moonrise Time 2026: छत्तीसगढ़ में कब होगा चंद्रोदय? रायपुर से बस्तर तक जानें पूजा और चांद निकलने का समय

October 29, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Daily Horoscope: 30 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें करियर, धन, प्रेम और सेहत का हाल

October 30, 2026

टाइगर श्रॉफ हमला मामले में बड़ा खुलासा, 2.50 लाख रुपये में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल और 20 राउंड गोलियां

October 29, 2026

CG में नकली नोटों का कारोबार उजागर, दो आरोपियों के पास से मिले 17,500 रुपये के जाली नोट

October 29, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.