Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Bilaspur Murder Case: बिलासपुर में चौकीदार की हत्या का खुलासा, पटना, बेंगलुरु और प्रयागराज से 3 आरोपी गिरफ्तार

July 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, July 21
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

अस्पतालों में बीमारियों को न्यौता, पर्यावरण विभाग ने 7 हॉस्पिटलों पर लगाया लाखों का जुर्माना…

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जगदलपुर. तबीयत खराब होने पर हम उपचार कराने और स्वस्थ होने के लिए अस्पताल जाते हैं. लेकिन अगर अस्पताल में ही गंदगी फैली हो, तो स्वस्थ व्यक्ति भी वहां जाकर बीमार हो सकता है. ऐसी स्थिति में अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को अन्य बीमारियों का संक्रमण होने का भी खतरा होता है. इतना ही नहीं, उनकी स्वास्थ स्थिति और भी गंभीर हो सकती है. ऐसे में मरीज उपचार को जाएं तो कहां ? यही स्थिति बनी हुई है बस्तर संभाग के अस्पतालों के, जहां मेडिकल वेस्ट के निपटारे के सही प्रबंध न होने के कारण पर्यावरण विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए कुल 2 लाख 84 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया है.

बता दें, पर्यावरण विभाग ने जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल पर सबसे अधिक 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं कांकेर जिले के न्यू लाइफ हॉस्पिटल पर 32 हजार 400, नारायणपुर के ICC शांति हॉस्पिटल पर 6 हजार, नेताम हॉस्पिटल एंड इन्फर्टिलिटी सेंटर पर 33 हजार 600 का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा कुम्हरावण्ड, तितिर गांव और नगरनार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 37 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

image 63 11

पर्यावरण विभाग के अनुसार, मेडिकल वेस्ट को सही तरीके से निपटाने में लगातार लापरवाही बरती जा रही थी, जिसके चलते यह कार्यवाही की गई है. विभाग ने कोर्ट द्वारा जारी सीपीसी गाइडलाइन के उल्लंघन के आधार पर यह कदम उठाया है. महारानी अस्पताल ने जुर्माने का भुगतान कर दिया है, जबकि बाकी अस्पतालों को इसकी जानकारी पत्राचार के माध्यम से दी जा रही है.

image 62 11

सीएमएचओ संजय बसाक ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ज्यादातर अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट के निपटारे की व्यवस्था हो चुकी है, और शेष अस्पतालों के लिए पर्यावरण विभाग से समय मांगा गया है. उन्होंने यह भी माना कि पूर्व सीएमएचओ की लापरवाही के चलते यह कार्यवाई की जा रही है.

उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार को पर्यावरण कंपनसेशन की जानकारी दे दी गई है, और भविष्य में मेडिकल वेस्ट डंपिंग के लिए भूमि अधिग्रहण करने की योजना बनाई जा रही है. बस्तर संभाग में ऐसे और भी स्वास्थ्य केंद्र हैं जहां मेडिकल वेस्ट को लेकर पर्यावरण विभाग ने जांच किया है और आने वाले समय में उन अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में जुर्माना लगाए जा सकते हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026

Suvendu Adhikari Oath Ceremony : शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 5 बड़े चेहरों को मिली जगह

May 9, 2026

Suvendu Adhikari Bengal New CM : अमित शाह की मौजूदगी में BJP विधायक दल की बैठक, शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM

May 8, 2026
Editors Picks

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Bilaspur Murder Case: बिलासपुर में चौकीदार की हत्या का खुलासा, पटना, बेंगलुरु और प्रयागराज से 3 आरोपी गिरफ्तार

July 21, 2026

CJP Protest: कनॉट प्लेस बवाल पर बड़ा एक्शन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज हुए 4 केस, इन धाराओं में कार्रवाई

July 21, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026

Bilaspur Murder Case: बिलासपुर में चौकीदार की हत्या का खुलासा, पटना, बेंगलुरु और प्रयागराज से 3 आरोपी गिरफ्तार

July 21, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.