20.1 C
Raipur
Tuesday, February 17, 2026
- Advertisement -

Navratri Kanya Puja 2024: इन चीजों के दान के बिना अधूरा है कन्या पूजन, जानें इसका शुभ मुहूर्त

Must read

हिंदू धर्म में माना गया है कि कन्याएं मां दुर्गा का प्रतीक होती हैं। ऐसा माना जाता है कि उनके पास नौ देवियों की ऊर्जा और शक्ति होती है। ऐसे में कन्या पूजन मां की शक्ति को स्वीकार करने का एक तरीका है। इसके साथ ही इस पवित्र आयोजन का पालन करने से साधक को समृद्धि और सुरक्षा की प्राप्ति होती है।

- Advertisement -
  1. कन्या पूजन नवरात्र के दौरान किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है।
  2. कन्या पूजा मां दुर्गा की पूजा करने का एक तरीका है।
  3. कन्या पूजन को कंजक पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

 शारदीय नवरात्र का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इस पर्व के महत्वपूर्ण अनुष्ठान में से एक कन्या पूजन है, जिसे कुमारी व कंजक पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह आमतौर पर नवमी और अष्टमी के मौके पर आयोजित किया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कन्या पूजा  11 अक्टूबर को किया जाएगा।

ऐसा कहा जाता है कि इसके बाद मां दुर्गा के नाम से कुछ विशेष चीजों का दान अवश्य करना चाहिए, तभी कन्या पूजन पूर्ण माना जाता है, तो आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान करना शुभ है।

More articles

Latest article