बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्हें पैर में चोट लग गई। इसके बाद बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में उनका इलाज कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा है। चोट लगने के बाद डिप्टी सीएम के सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता और स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।




