25.3 C
Raipur
Wednesday, February 25, 2026
- Advertisement -

आरजी कर कांड: आमरण अनशन पर बैठे सात जूनियर डॉक्टरों में से एक की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

Must read

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में अभी तक इंसाफ का इंतजार है। जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन छठे दिन जारी है। हालांकि इस दौरान एक जूनियर डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

- Advertisement -
  1. नौ अगस्त को मिली थी महिला ट्रेनी डॉक्टर की लाश।
  2. संजय रॉय नाम के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
  3. अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों ने की इंसाफ की मांग।

 आरजी कर कांड के खिलाफ कोलकाता में आमरण अनशन कर रहे जूनियर डॉक्टरों में से एक की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद गुरुवार रात को उन्हें तुरंत आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार होने वाले डॉक्टर का नाम अनिकेत महतो है। शनिवार रात से जूनियर डॉक्टर आमरण अनशन पर बैठे हैं।

आंदोलन का समर्थन कर रहे सीनियर डॉक्टर सुवर्ण गोस्वामी ने कहा कि अनिकेत महतो की हालत बिगड़ गई है। अभी उनकी हालत ठीक नहीं है। उन्हें आरजी कर अस्पताल ले जाया गया है और आईसीयू में भर्ती कराया जाएगा।

More articles

Latest article