29.4 C
Raipur
Wednesday, February 25, 2026
- Advertisement -

iOS 18.1 पब्लिक बीटा 3 रोलआउट, यूजर्स को मिले एपल इंटेलिजेंस समेत कई नए फीचर्स

Must read

एपल iOS 18.1 पब्लिक बीटा 3 अपडेट चुनिंदा यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है। नए अपडेट में एपल इंटेलिजेंस समेत कई नए फीचर्स मिले हैं। इसमें एपल म्यूजिक नोट्स और नया कंट्रोल सेंटर मिला है। इसके बाद दो और बीटा अपडेट आने की उम्मीद है। iOS 18.1 फाइनल अपडेट इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है।

- Advertisement -
  • हीने के अंत तक रोलआउट हो सकता है iOS 18.1 फाइनल अपडेट
  • एपल iOS 18.1 पब्लिक बीटा 3 अपडेट में मिले एपल इंटेलिजेंस फीचर्स
  • इस अपडेट में मिला है एपल म्यूजिक, नोट्स और नया कंट्रोल सेंटर

 एपल ने कई नए फीचर्स के साथ iOS 18.1 पब्लिक बीटा 3 अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अपडेट में कम्पैटिबल डिवाइस को एपल इंटेलिजेंस समेत तमाम नए फीचर्स मिले हैं। इसमें कई बग्स को भी फिक्स कर दिया गया है। इस पब्लिक बीटा अपडेट के आने से संकेत मिलता है कि अपडेट का स्टेबल वर्जन आने में अब कुछ ही वक्त बचा है। इसमें कौन-से नए फीचर्स मिले हैं। यहां इन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।

पब्लिक बीटा 3 अपडेट में एपल म्यूजिक, एयर ड्रॉप, स्लीप एपनिया डिटेक्शन में कई फीचर्स को शामिल किया गया है। नए फीचर्स आईफोन यूजर्स के एक्सपीरियंस को पहले से बहुत बेहतर बनाते हैं।

More articles

Latest article