31.1 C
Raipur
Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में जीएसटी संग्रह में 11% की बढ़ोतरी, सितंबर में हजार करोड़ से ज्यादा हुआ आंकड़ा

Must read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हुए बेहतर कारोबार का असर राज्य के जीएसटी राजस्व (GST) पर साफ दिख रहा है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के सितंबर माह में राज्य को 1073.97 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व (GST Revenue) प्राप्त हुआ है, जो पिछले साल के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है.

- Advertisement -

वित्तीय साल 2024-25 में स्टेट को मिलने वाले जीएसटी में लगातार वृद्धि हो रही है. सितंबर 24 में राज्य को छत्तीसगढ़ एसजीएसटी से 614.35 करोड़ रुपये तथा एपोर्शनमेंट ऑफ आईजीएसटी से 459.62 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है. इस तरह प्रदेश को सितंबर में जीएसटी एक्ट के तहत 1073.97 करोड़ रुपए का राजस्व मिला.

सितंबर 23 में प्रदेश में छत्तीसगढ़ एसजीएसटी से 625.29 करोड़ रुपये तथा एपोर्शनमेंट ऑफ आईजीएसटी से 339.19 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई थी. इस तरह बीते साल की तुलना में सितंबर 24 में मिले जीएसटी में 109.49 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. यह राशि 11 प्रतिशत की ग्रोथ दर्शाती है.

More articles

Latest article