Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, April 28
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

टी-टाइम के बाद भारत को लगा पहला झटका, यशस्‍वी ने बनाए 35 रन

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 18, 2024No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज यानी शुक्रवार को बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर पहले टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम केवल 46 रन पर ऑलआउट हो गई। घरेलू जमीन पर भारतीय टीम का यह सबसे छोटा स्‍कोर है। न्‍यूजीलैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक 50 ओवर में 3 विकेट खोकर 180 रन बनाए। कीवी टीम ने पहले दिन 134 रन की बढ़त बनाई। अब मेहमान टीम अपनी पारी आगे बढ़ा रही है।

  1. IND vs NZ 1st Test LIVE: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्‍ट का खेल जारी
  2. IND vs NZ: भारतीय टीम की पहली पारी 46 रन पर सिमटी
  3. India vs New Zealand Live: न्‍यूजीलैंड की स्थिति मजबूत, भारत को करना होगा चमत्‍कार

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर पहले टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। कीवी टीम ने शुक्रवार को अपनी पहली पारी 180/3 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। मेहमान टीम के हौसले बुलंद है क्‍योंकि उसने विशाल बढ़त हासिल कर ली है।

बता दें कि भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह उलटा पड़ गया। भारतीय टीम की पहली पारी केवल 46 रन पर ऑलआउट हुई। घरेलू जमीन पर भारतीय टीम का यह सबसे छोटा स्‍कोर है। अब टीम इंडिया को अपने गेंदबाजों से चमत्‍कारिक प्रदर्शन की उम्‍मीद है जबकि कीवी टीम विशाल जीत हासिल करने के इरादे से बड़ा स्‍कोर बनाने पर ध्‍यान देगी।

 टी ब्रेक के तुरंत बाद ही भारतीय टीम को पहला झटका लगा। यशस्‍वी जायसवाल 52 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। एजाज पटेल ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया।

A brisk 5⃣0⃣-run stand ✅

Captain Rohit Sharma 🤝 Yashasvi Jaiswal

Live ▶️ https://t.co/8qhNBrrtDF #TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/b6jA07rA5Z

— BCCI (@BCCI) October 18, 2024

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में दमदार शुरुआत की है। कप्‍तान रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल ने टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया और अर्धशतकीय साझेदारी करके न्‍यूजीलैंड को परेशान कर दिया है। भारत बेशक विशाल बढ़त के बोझ तले दबा है, लेकिन ओपनर्स ने जिम्‍मेदारी का परिचय देते हुए दृश्‍य बदलने की कोशिश में पहल की है।

न्‍यूजीलैंड की पहली पारी 402 रन पर ऑलआउट करने के बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हुई। रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई है।

 रचिन रवींद्र को रूप में इंग्‍लैंड का आखिरी विकेट गिरा। रचिन ने 157 गेंदों पर 124 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 13 चौके और 4 छक्‍के जड़े। कुलदीप यादव ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही इंग्‍लैंड टीम ने पहली पारी में 402 रन बनाए।

 न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम का 9वां विकेट गिर गया है। कुलदीप यादव ने एजाज पटेल को अपना शिकार बनाया। एजाज ने 8 गेंदों पर 4 रन बनाए।

भारतीय टीम को लंबे समय के बाद सफलता मिली। मोहम्‍मद सिराज ने टिम साउथी (65) को कवर्स में रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराया। सिराज ने पारी के 87वें ओवर की चौथी गेंद धीमी गति से डाली, जिस पर साउथी ने हवाई शॉट खेलना चाहा, लेकिन उनकी टाइमिंग अच्‍छी नहीं रही। जडेजा ने साउथी का आसान कैच लपका। साउथी ने 73 गेंदों में 5 चौके और चार छक्‍के की मदद से 69 रन बनाए। उनकी जगह एजाज पटेल क्रीज पर आए।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पहले टेस्‍ट के तीसरे दिन के दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन न्‍यूजीलैंड के बैटर्स रचिन रवींद्र व टिम साउथी डटकर खेल रहे हैं। बुमराह द्वारा किए पारी के 84वें ओवर की दूसरी गेंद पर साउथी ने सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। साउथी ने अपना सातवां टेस्‍ट अर्धशतक पूरा किया।। न्‍यूजीलैंड की बढ़त 300 रन के पार हो चुकी है।

 तीसरे दिन लंच ब्रेक तक न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 345 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र का शतक पूरा हो गया है। वह 104 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी ओर टिम साउदी भी अर्धशतक की दहलीज पर हैं। उन्‍होंने 50 गेंदों पर 49 रन बना लिए हैं।

 रचिन रवींद्र ने 124 गेंदों पर शतक लगाया। इस दौरान उन्‍होंने 11 चौके और 2 छक्‍के भी लगाए। यह टेस्‍ट में उनका दूसरा शतक है।रचिन रवींद्र और टिम साउथी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है, जो भारत के लिए चिंता का विषय बन गया है। भारतीय टीम पर बढ़त का बोझ बढ़ता जा रहा है। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी भी साउथी-रवींद्र के सामने बेबस नजर आ रही है।

 रचिन रवींद्र क्‍लासिक अंदाज में बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। उन्‍होंने कुलदीप यादव द्वारा पारी के 70वें ओवर की दूसरी व तीसरी गेंद पर लगातार चौके जमाए। दूसरी गेंद पर बाउंड्री जमाते ही रवींद्र ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ न्‍यूजीलैंड की बढ़त 200 रन के पार भी हुई। टिम साउथी क्रीज पर रवींद्र का साथ निभा रहे हैं।

रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम की वापसी कराई है। जडेजा ने पारी के 65वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मैट हेनरी को क्‍लीन बोल्‍ड किया। जडेजा ने लेंथ गेंद डाली, जिस पर हेनरी बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन पूरी तरह चूक गए। गेंद सीधे स्‍टंप्‍स पर जाकर लगी। मैट हेनरी ने 9 गेंदों में दो चौके के सहारे 8 रन बनाए। टिम साउथी क्रीज पर आए हैं।

रवींद्र जडेजा ने भारत को दिन की तीसरी सफलता दिलाई। पारी का 63वां कर रहे जडेजा ने तीसरी गेंद पर ग्‍लेन फिलिप्‍स को क्‍लीन बोल्‍ड किया। जडेजा ने फुल लेंथ की गेंद डाली, जो फिसलने के बाद फिलिप्‍स के पैड पर लगकर मिडिल स्‍टंप पर जाकर लगी। ग्‍लेन फिलिप्‍स ने 18 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 14 रन बनाए। मैट हेनरी क्रीज पर आए।

जसप्रीत बुमराह की गेंद पर केएल राहुल ने टॉम ब्‍लंडेल का दूसरी स्लिप में अच्‍छा कैच लपका। देखें फोटोज

/

भारतीय टीम ने सुबह के सत्र में सफलता हासिल की है। सिराज के बाद जसप्रीत बुमराह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। बुमराह ने पारी के 58वें ओवर की चौथी गेंद पर टॉम ब्‍लंडेल को दूसरी स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। ब्‍लंडेल ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाए। ब्‍लंडेल के आउट होने के बाद ग्‍लेन फिलिप्‍स क्रीज पर आए।

मोहम्‍मद सिराज ने भारतीय टीम को तीसरे दिन जल्‍दी सफलता दिलाई। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पारी के 55वें ओवर की आखिरी गेंद पर डैरिल मिचेल को गली में यशस्‍वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। जायसवाल को कैच लेने में उंगली में चोट लगी। डैरिल मिचेल ने 49 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाए। मिचेल की जगह टॉम ब्‍लंडेल रवींद्र का साथ निभाने आए हैं। वैसे, 57 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। न्‍यूजीलैंड की टीम 200 रन के पार पहुंच चुकी है।

जसप्रीत बुमराह ने दूसरा ओवर किया। बुमराह ने शुरुआती पांच गेंदें डॉट डाली, लेकिन आखिरी गेंद पर रवींद्र ने स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शॉट खेलकर तीन रन लिए। इस ओवर में कुल 3 रन बने।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पहले टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। मोहम्‍मद सिराज ने पहला ओवर डालने की जिम्‍मेदारी उठाई। रचिन रवींद्र ने पहली गेंद पर मिड ऑन और मिड विकेट के बीच से शानदार चौका जमाकर दिन की शुरुआत की। इस ओवर में कुल 5 रन बने।

 

 

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026

Android यूजर्स सावधान! ये खतरनाक मैलवेयर आपके फोन पर कर सकता है पूरा कंट्रोल

April 1, 2026

Election Schedule Row: प्रियंका गांधी ने चुनाव कार्यक्रम पर उठाए सवाल, बोलीं- क्या BJP की सुविधा देखकर तय हुई मतदान की तारीख?

March 16, 2026

Fans Celebration: भारत की ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे फैंस; हर ओर दिखा जीत का उत्साह

March 9, 2026
Editors Picks

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026

Summer Fever Alert: तेज गर्मी में बुखार के संकेत समझें, वरना हो सकता है बड़ा खतरा

April 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Pachpadra Refinery Update: पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर बड़ी अपडेट, जानें कब से शुरू होगा प्रोडक्शन

April 27, 2026

Rajasthan News : बांसवाड़ा में हत्या के बाद भड़की हिंसा, गुस्साई भीड़ ने घरों में लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

April 27, 2026

2 साल पहले हुई थी शादी, पति के बयान ने मचाई हलचल तो खड़े हुए एक्ट्रेस के कान, खुलेआम मंगवाई माफी

April 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.