Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG High Court: अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में पहले से सरकारी नौकरी होने पर नहीं मिलेगा लाभ

August 6, 2026

Assam Flood News: असम में बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- बाढ़ से भारी नुकसान, हालात सामान्य होने में लगेगा समय

August 6, 2026

CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

August 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, August 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

तनाव और नींद न आने की समस्या से राहत दिलाएगा मून मिल्क

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 26, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मून मिल्क एक आयुर्वेदिक ड्रिंक है जिसका इस्तेमाल सदियों से नींद में सुधार और तनाव कम करने के लिए किया जा रहा है। इसमें हल्दी दालचीनी अदरक अश्वगंधा और शहद जैसी हेल्दी चीजें होती हैं जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं कैसे बनता है मून मिल्क और इसके फायदे।

  1. मून मिल्क पीने से सेहत को काफी फायदा मिलता है।
  2. मून मिल्क में कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां मिलाई जाती हैं।
  3. तनाव कम करने और नींद को बेहतर बनाने में मून मिल्क फायदेमंद है।

अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने वाले लोगों के बीच मून मिल्क का नया ट्रेंड शुरू हुआ है, जो कि कई तरह से लाभदायक है। ये एक खास प्रकार का गर्म दूध है, जिसमें आमतौर पर हल्दी, दालचीनी, अदरक, लौंग और शहद जैसे पौष्टिक तत्व मिलाए जाते हैं। वैसे तो इसका उपयोग प्राचीन समय से ही आयुर्वेदिक चिकित्सा शास्त्र में होता आ रहा है, जहां इसे सोने से पहले पीने की सलाह दी जाती थी।

लेकिन आजकल हेल्थ एंथूजियास्ट्स के बीच ये काफी चलन में है। यह ड्रिंक न केवल नींद को सुधारता है, बल्कि शरीर को आराम भी देता है। मून मिल्क में कैल्शियम,एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, प्रोटीन सहित कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो पूरे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। आइए जानते हैं मून मिल्क पीने से सेहत को मिलने वाले फायदों और इसे बनाने की विधि के बारे में।मून मिल्क पीने के फायदेनींद को बेहतर बनाने में सहायक

ट्रिप्टोफैन जैसे पोषक गुणों से भरपूर मून मिल्क नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे रात में गहरी नींद आती है।

अश्वगंधा युक्त मून मिल्क में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलती है।इम्यून सिस्टम को मजबूती

मून मिल्क में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा होती है, और शरीर किसी भी इन्फेक्शन से बचा रहता है।पाचन में सुधार

मून मिल्क में मौजूद अदरक और हल्दी जैसे पोषक तत्व पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और पेट की समस्याओं से राहत देते हैं।त्वचा की चमक

इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन हेल्थ को बेहतर बनाते होते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं।पोषण की कमी दूर होती है

यह दूध, प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है।मून मिल्क बनाने की विधि

मून मिल्क बनाने के लिए, एक कप दूध को मध्यम आंच पर गर्म करें। अब इसमें 1/2 चम्मच पिसी हुई हल्दी, 1/2 चम्मच दालचीनी,¼ छोटा चम्मच अश्वगंधा, दो चुटकी इलायची पाउडर, एक चुटकी जायफल पाउडर , एक चुटकी काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच नारियल तेल और 1/2 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ) डालें। इसे 5-7 मिनट तक उबालें, जिससे सभी स्वाद और गुण अच्छे से मिक्स हो जाएं। आखिर में स्वाद के अनुसार 1 चम्मच शहद मिलाएं। सोने से पहले गर्मागर्म ही इसे पिएं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पुराना प्रिस्क्रिप्शन देखकर दवा लेना पड़ सकता है भारी, सेम लक्षणों में भी डॉक्टर की सलाह क्यों जरूरी?

August 6, 2026

FSSAI का बड़ा फैसला: कोई भी कंपनी नहीं कर सकती ‘100% नैचुरल’ या ‘शुद्ध’ होने का दावा, जानें नियम

August 5, 2026

सावन सोमवार व्रत में न करें ये 5 गलतियां, वरना दिनभर सताएगी चक्कर और कमजोरी की समस्या!

August 4, 2026

Medicine Price Cut: शुगर, BP और हार्ट मरीजों के लिए बड़ी राहत! 23 जरूरी दवाएं हुईं सस्ती, देखें नई रेट लिस्ट

August 3, 2026

सावधान! मानसून में डेंगू के अलावा इन 7 बीमारियों का भी बढ़ता है खतरा, सावन में ऐसे रखें खुद का ख्याल

August 2, 2026

Perfume Alert: गर्दन पर परफ्यूम लगाते हैं? कैम्ब्रिज के कैंसर शोधकर्ता की चेतावनी, जानिए क्यों बरतनी चाहिए सावधानी

August 1, 2026
Editors Picks

CG High Court: अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में पहले से सरकारी नौकरी होने पर नहीं मिलेगा लाभ

August 6, 2026

Assam Flood News: असम में बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- बाढ़ से भारी नुकसान, हालात सामान्य होने में लगेगा समय

August 6, 2026

CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

August 6, 2026

स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

August 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG High Court: अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में पहले से सरकारी नौकरी होने पर नहीं मिलेगा लाभ

August 6, 2026

Assam Flood News: असम में बाढ़ की तबाही का जायजा लेने पहुंचे जेपी नड्डा, बोले- बाढ़ से भारी नुकसान, हालात सामान्य होने में लगेगा समय

August 6, 2026

CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

August 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.