19.2 C
Raipur
Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

पानी में काला नमक डालकर पीने के 10 फायदे नहीं जानते होंगे आप कई समस्याओं में करता है रामबाण का काम

Must read

क्या आप जानते हैं कि काला नमक सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है बल्कि यह आपकी सेहत को भी कई लाजवाब फायदे पहुंचा सकता है। जी हां इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पानी में काला नमक मिलाकर पीने से सेहत से जुड़ी कौन-कौन सी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

- Advertisement -
  1. खानपान में काले नमक का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है।
  2. यह पाचन के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी होता है।
  3. पानी में इसे मिलाकर पीने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

नेचुरल मिनरल्स से भरपूर काला नमक गुलाबी, गहरे भूरे या बैंगनी रंग में पाया जाता है। जिसमें आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स पाए जाते हैं, इसके साथ ही इसकी सुगंध में हल्की सल्फरी खुशबू होती है जो इसे आम नमक से खास बनाती है। हमारे भारतीय व्यंजनों में इसका इस्तेमाल चाट, रायता, सलाद और कई पेय पदार्थों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में यह पाचन सुधारने, गैस और एसिडिटी से राहत देने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में फायदेमंद माना गया है। इसके अलावा इससे सेहत को कई अन्य फायदे  भी मिलते हैं, जिनकी जानकारी इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं।

काला नमक का पानी पाचन एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे खाने का पाचन अच्छे से होता है।यह गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी सहायक है।

More articles

Latest article