कई बार अनेक प्रयासों के बाद भी हमें अपनी मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती। ऐसे में निराशा भी बढ़ने लगती है। इसके लिए आप इंटरव्यू पर जाने से पहले वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय कर सकते हैं, जिससे आपको अपने कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
हिंदू धर्म में माना गया है कि किसी भी जरूरी काम से पहले गणेश जी को जरूर याद करना चाहिए। इससे साधक के कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आती। ऐसे में इंटरव्यू पर जाने से पहले आपको भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान उन्हें सुपारी और प्रसाद के रूप में मोदक का भोग लाएं। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से इसे एक कारगर उपाय माना गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप इंटरव्यू देने जाएं, तो घर से निकलते समय अपना दायां पैर आगे रखें। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। और इससे इंटरव्यू में सफलता मिलने के चांस भी बढ़ जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी इंटरव्यू पर जाने से पहले व्यक्ति को अपनी पॉकेट में पीले रंग का रूमाल या फिर पीलेकिसी भी इंटरव्यू या फिर जरूर काम पर जाने से पहले आप अपने पर्स में कुछ चावल के दाने या फिर गोमती चक्र रख सकते हैं।
ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक के लिए सफलता प्राप्ति के अवसर बढ़ जाते हैं। इसी के साथ पर्स में एक या दो हल्दी की गांठ भी रखना भी शुभ माना जाता हैं। रंग का कोई छोटा-सा कपड़ा डाल लेना चाहिए। ऐसा करने से आपको इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।