20.1 C
Raipur
Tuesday, February 17, 2026
- Advertisement -

Vastu Tips for Plant: तुरंत हटा दें घर में रखे ये पौधे, वरना बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें

Must read

घर की सजावट के लिए लोग तरह-तरह के पौधे अपने घर में लगाते हैं। यदि आप वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखकर घर में पेड़-पौधे लगाते हैं, तो इससे आपको लाभ देखने को मिलता है। लेकिन वहीं वास्तु की दृष्टि से कुछ पौधों को लगाना अशुभ भी माना गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, कौन-से प्लांट घर में नहीं लगाने चाहिए।घर के अंदर कैक्टस लगाने का चलन भी काफी बढ़ गया है।

- Advertisement -

कैक्टस को मुख्य रूप से घर की सजावट के लिए लगाया जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र की दृष्टि से घर के अंदर इस पौधे को लगाना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है, जिस कारण गृह क्लेश की स्थिति पैदा होने लगती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर कभी भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि यह पौधा घर में नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए इसे घर में लगाना काफी अशुभ माना जाता है।वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में ऐसा पौधा नहीं लगना चाहिए, जिससे दूध जैसा पदार्थ निकलता हो। आक या अन्य इस प्रकार के पौधे को घर में नहीं लगना चाहिए। क्योंकि ये पौधे नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करने का काम करते हैं।

अगर आप इनडोर प्लांट लगाने की सलाह बना रहे हैं, तो इसके लिए मनी प्लांट, बांस का पौधा, तुलसी आदि को घर के अंदर लगा सकते हैं। ये सभी पौधे सकारात्मकता को बढ़ाने का काम करते हैं। इन पौधों को लगाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है, को सबसे बेहतर माना गया है।

More articles

Latest article