Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

October 7, 2026

Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

October 7, 2026

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

October 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, October 7
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

क्या रोज Makeup लगाने से डैमेज हो सकती है स्किन? जानें कितनी देर तक इसे लगाकर रखना है सेफ

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

आज के समय में मेकअप हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है, जिसे अलग नहीं किया जा सकता। चाहे वह कोई खास मौका हो या फिर रोजमर्रा की जिंदगी, मेकअप हमारी सुंदरता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी कारण हम रोज न जाने कितने ही घंटों तक मेकअप लगाकर रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेकअप को कितनी देर तक लगाए रखना हमारी त्वचा के लिए सुरक्षित है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेकअप प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल होते हैं, जो हमारी स्किन के पोर्स को बंद कर सकते हैं और त्वचा को सांस लेने से रोक सकते हैं। लंबे समय तक मेकअप लगाए रखने से त्वचा में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि मुहांसे, ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, त्वचा का रूखापन, और समय से पहले बुढ़ापा। आमतौर पर, 8 से 12 घंटे तक मेकअप लगाए रखना सुरक्षित माना जाता है। इससे ज्यादा समय तक मेकअप लगाए रखने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

  • पोर्स का बंद होना- लंबे समय तक मेकअप लगाए रखने से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे गंदगी और बैक्टीरिया त्वचा के अंदर फंस जाते हैं और मुहांसे होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • त्वचा का रूखापन- मेकअप प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल त्वचा को रूखा और बेजान बना सकते हैं।
  • त्वचा में जलन- कुछ लोगों की त्वचा को मेकअप प्रोडक्ट्स से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा में जलन, रेडनेस और खुजली हो सकती है।
  • समय से पहले बुढ़ापा- लंबे समय तक मेकअप लगाए रखने से त्वचा के सेल्स डैमेज हो सकते हैं, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स जैसी एजिंग से संबंधित समस्याएं जल्दी दिखाई देने लगती हैं।

सिर्फ पानी से चेहरा धोने से मेकअप साफ नहीं होता है। मेकअप को टिकाऊ बनाने के लिए उन्हें वॉटर और स्वेट प्रूफ बनाया जा रहा है, जिसके कारण कई बार सिर्फ फेस वॉश करने से वह पूरी तरह साफ नहीं होता और पोर्स में जमा हो जाता है, जो स्किन को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए अच्छे से मेकअप रिमूव करना जरूरी है।

  • मेकअप रिमूवर- मेकअप को हटाने के लिए हमेशा मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें। मेकअप रिमूवर आपकी स्किन टाइप के अनुसार होना चाहिए। याद रहे कि इसके लिए वेट वाइप्स या मेकअप वाइप्स का नहीं, बल्कि क्लेंजिंग बाम या मिसेलर वॉटर का इस्तेमाल करें।
  • फेस वॉश- मेकअप रिमूवर के बाद चेहरे को अच्छे से फेस वॉश से धो लें। फेस वॉश भी आपकी स्किन के मुताबिक होना चाहिए।
  • मॉइश्चराइजर- मेकअप हटाने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें।
  • कम मेकअप- जितना हो सके कम या लाइट-वेट मेकअप का इस्तेमाल करें।
  • नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स- ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जो नॉन-कॉमेडोजेनिक हों, यानी जो आपके स्किन के पोर्स को बंद न करें।
  • पानी पिएं- भरपूर मात्रा में पानी पिएं, ताकि आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहे।
  • हेल्दी खाना- हेल्दी डाइट लें, ताकि आपकी त्वचा अंदर से स्वस्थ रहे।
  • तनाव कम करें- तनाव त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए तनाव कम करने के लिए योग या मेडिटेशन करें।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

मावा और मिठाइयों में मिलावट की अब ऑन-द-स्पॉट जांच, नहीं बच पाएंगे मिलावटखोर, ऐसे करें शिकायत

October 7, 2026

स्ट्रोक के इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान बचा सकती है जान

October 6, 2026

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

October 4, 2026

Vitamin D की कमी सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, दिल के लिए भी खतरा! ICMR की रिसर्च में सामने आई अहम जानकारी

October 3, 2026

हमले के बीच हनुमान चालीसा पढ़ते रहे पायलट स्मित मच्छार, बोले- भगवान हनुमान ने दी हिम्मत; PM मोदी ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व

October 2, 2026
Editors Picks

CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

October 7, 2026

Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

October 7, 2026

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

October 7, 2026

PM मोदी के सेवा भाव के 25 साल पूरे, ‘We Will Do It’ के साथ विकसित भारत का दिया नया नारा

October 7, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime: सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी, गृह मंत्री का निज सचिव बनकर करते थे फर्जीवाड़ा; 2 गिरफ्तार

October 7, 2026

Chhattisgarh News: कंट्रोल रूम में डॉयल 112 के आरक्षक की मौत, इस हालत में मिली लाश

October 7, 2026

डोंगरगढ़ नवरात्रि मेले के लिए स्पेशल ट्रेनों की सौगात, रायपुर-दुर्ग से गोंदिया तक देखें पूरी लिस्ट

October 7, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.