Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Engineering Seats Reduced: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

June 20, 2026

NEET री-एग्जाम देने जा रहे हैं? जानिए एग्जाम हॉल में किन चीजों की है अनुमति और क्या है बैन

June 20, 2026

न VIP अंदाज, न लग्जरी ठिकाना! गंगा किनारे चादर ओढ़कर सो गए कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर, फैंस हुए कायल

June 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, June 20
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

खाने के बाद इस वजह से होती है Smoking की क्रेविंग, कंट्रोल करने में मदद करेंगे 4 ट्रिक्स

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

स्मोकिंग हर तरह से सेहत के लिए हानिकारक होती है। इससे न सिर्फ फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ता है, बल्कि मेंटल हेल्थ और आंखें भी प्रभावित होती हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को असे छोड़ने की सलाह देते हैं। हालांकि, स्मोक करने वाले लोगों के पास इसे करने की अपनी अलग वजह होती है। कोई स्ट्रेस दूर करने के लिए स्मोक करता है, तो कोई डाइजेशन बेहतर बनाने के लिए। हालांकि, धूम्रपान करना हर तरह से ही हानिकारक होता है।

आमतौर पर जो लोग स्मोक करते हैं, वह इसके लिए कोई समय नहीं देखते हैं। जब उनका मन करता या उन्हें तलब लगती है, वह सिगरेट या बीड़ी का कश लगा लेते हैं, लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि ज्यादातर स्मोक करने वाले लोग खाना खाने के बाद धूम्रपान जरूर करते हैं। यह काफी हद तक लोगों की अपनी पसंद होती है, लेकिन इसके पीछे कई बार कुछ न्यूरोबायोलॉजिकल और मनोवैज्ञानिक कारक भी होते हैं, जो लोगों के इस व्यवहार को प्रभावित करते हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं क्यों खाना खाने के बाद होती है स्मोक करने की क्रेविंग-

ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें खाने के बाद स्मोक करने की तलब लगती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि यह एक आदत होती है, जो आपके दिमाग ने बनाई है और इसके पीछे का सांइस बहुत आकर्षक होता है। इस सवाल का जवाब जानने के लिए यह जानना जरूरी है कि निकोटीन और खाना दोनों दिमाग पर कैसे काम करते हैं? दरअसल, खाने के बाद स्मोक की क्रेविंग खाने और निकोटीन के प्रति दिमाग की प्रतिक्रिया से जुड़ी हुई है। जब व्यक्ति खाना (खासतौर ज्यादा फैट और शुगर वाला) खाता हैं, तो ज्यादा मात्रा में डोपामाइन होता है। यह एक न्यूरोट्रांसमीटर जो खुशी और संतुष्टि की भावनाओं को बढ़ाता है।

यह धूम्रपान से होने वाले डोपामाइन रिलीज के समान ही है। इसके अलावा, सिगरेट से निकलने वाला निकोटीन ब्रेन में निकोटिनिक एसिटाइलकोलाइन रिसेप्टर्स के साथ संपर्क करता है, जिससे धूम्रपान से मिलने वाली सुखद भावनाएं बढ़ जाती हैं। साथ ही पाचन प्रक्रिया भी शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करने और निकोटीन के प्रभाव को बढ़ाने में भूमिका निभाती है। आसान भाषा में समझें, तो खाने के बाद की जाने वाली स्मोकिंग आपको खुशी का अनुभव कराती है।

यह एक तरह की साइकिल होती है, जो लगातार खुद को रिपीट करती है। इसलिए जब आप हर बार खाना खाने बैठते हैं, तो आपका दिमाग खाने के बाद उस सिगरेट के लिए तैयारी करना शुरू कर देता है। यह आपके दिमाग के लिए एक नियम की तरह होता है, जिसे आप जितना ज्यादा करते हैं, उसे छोड़ पाना उतना ही मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप इस साइकिल को तोड़ना चाहते हैं, तो इसकी पहचान कर इसमें सुधार कर सकते हैं। ऐसे में आप इन सुझावों की मदद से इस साइकिल को तोड़ सकते हैं-

  • रोजाना एक ही समय पर खाना न खाएं। इस तरह आपको उस पैटर्न को तोड़ने में मदद मिलेगी, जिसे आपका ब्रेन फॉलो करता है और जिसके कारण आप खाने के तुरंत बाद स्मोक के लिए क्रेव करते हैं।
  • अगर आप इस आदत को छोड़ना चाहते हैं, तो खाने के बाद स्मोकिंग करने के बजाय, टहलें, हर्बल टी पिएं या बस कुछ देर के लिए आराम करें, जिससे आपका माइंड डाइवर्ट हो सके।
  • खाने के हर निवाले का स्वाद लें। इस तरह खाना खाने से आपके ब्रेन की सारी जरूरतें मील से ही पूरी हो जाती हैं, जिससे सिगरेट की क्रेविंग कम हो जाती है।
  • अगर आप कॉफी के साथ स्मोक करते हैं, तो चाय पर स्विच करने की कोशिश करें। पैटर्न बदलने से आपका दिमाग पटरी से उतर सकता है और क्रेविंग कमजोर हो सकती है।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

इमोजी के बढ़ते इस्तेमाल से शब्दों की दुनिया संकट में, हर साल 1 लाख से ज्यादा शब्द हो रहे गायब

June 17, 2026

FSSAI directs stakeholders to discontinue the use of newspaper for packaging or serving food products

June 7, 2026

Coronavirus Deaths: कोरोना पर बड़ा खुलासा… असल में मौतों का आंकड़ा सरकारी रिपोर्ट से तीन गुना ज्यादा, WHO रिपोर्ट से मचा हड़कंप

May 16, 2026

Circadian Rhythm Disorder: 8 घंटे नींद के बाद भी नहीं जा रही थकान? शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत!

May 7, 2026

Kidney Disease Warning: शरीर में दिख रहे ये संकेत? समय रहते नहीं संभले तो किडनी हो सकती है डैमेज

May 6, 2026

Heart Attack Recovery: ब्रश न करना बन सकता है जानलेवा! स्टडी में खुलासा – दिल की बीमारी का बढ़ रहा खतरा

May 4, 2026
Editors Picks

CG Engineering Seats Reduced: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

June 20, 2026

NEET री-एग्जाम देने जा रहे हैं? जानिए एग्जाम हॉल में किन चीजों की है अनुमति और क्या है बैन

June 20, 2026

न VIP अंदाज, न लग्जरी ठिकाना! गंगा किनारे चादर ओढ़कर सो गए कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर, फैंस हुए कायल

June 20, 2026

CG Weather Alert: गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

June 20, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Engineering Seats Reduced: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

June 20, 2026

NEET री-एग्जाम देने जा रहे हैं? जानिए एग्जाम हॉल में किन चीजों की है अनुमति और क्या है बैन

June 20, 2026

न VIP अंदाज, न लग्जरी ठिकाना! गंगा किनारे चादर ओढ़कर सो गए कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर, फैंस हुए कायल

June 20, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.