18.5 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

Brahma Muhurat: नववर्ष के पहले ब्रह्म मुहूर्त में करें ये काम, सालभर नहीं होगी धन की कमी

Must read

हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त  को एक शुभ समय माना जाता है। इस मुहूर्त में किए गए अच्छे कर्मों का शुभ परिणाम प्राप्त होता है। सेहत की दृष्टि से भी इस समय में उठना भी काफी लाभकारी माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल के पहले ब्रह्म मुहूर्त में आप कौन-से कार्य कर सकते हैं, जिससे आपको साल भर आपको लाभ मिल सकता है। साल के पहले ब्रह्म मुहूर्त का समय कुछ इस प्रकार रहने वाला है, जिसमें कुछ मंत्रों के जप से आपको विशेष लाभ मिल सकता है।

- Advertisement -

ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति की हथेलियां में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए सुबह अपनी हथेली को देखते हुए इस मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से साधक पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ब्रह्म मुहूर्त में जागकर स्नान आदि करें। इसके बाद सुखासन में बैठकर अपनी आंखों को बंद करें और इस मंत्र का जप करें। मंत्र जप पूरा होने के बाद हाथ में थोड़ा-सा जल लेकर अपनी मनोकामना कहें और जल छोड़ दें। ऐसा करने से देवी-देवता आपसे प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ॐ भूर्भुवः स्वः

तत्सवितुर्वरेण्यं

भर्गो देवस्यः धीमहि

धियो यो नः प्रचोदयात् ॥

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

More articles

Latest article