Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Chhattisgarh News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

July 3, 2026

Judge Transfer List 2026: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

July 3, 2026

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज; जानें कोर्ट में क्या हुई अहम बहस

July 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, July 3
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2024: राज्य सूचना आयोग ने भू-अभिलेख को विभाग दी शिकस्त,ग्रामोद्योग विभाग ने मंत्रालय सुरक्षा को हराकर किया बड़ा उलटफेर

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 25, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नवा रायपुर :: विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम राखी के खेल मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में संचालनालय,मंत्रालय, निगम,बोर्ड, आयोग के कर्मचारी- अधिकारी हिस्सा ले रहे है। हर मैच को देखने बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित हो रहे है।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा एवं सहसंयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है, साथ ही शासकीय कार्यों के बोझ से समय निकालकर मानसिक, शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि करना है।इस वर्ष आयोजन को लेकर नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में अभूतपूर्व उत्साह है।

आज का पहला मैच राज्य सूचना आयोग एवं भू-अभिलेख विभाग के मध्य खेला गया। भू-अभिलेख की ओर से पंकज ने सर्वाधिक 23 रन एवं रवि ने 17 रन बनाए।राज्य सूचना आयोग की ओर से आकाश ने आकाशीय चौके और छक्के लगाकर 43 रन बनाए। इस तरह राज्य निर्वाचन आयोग ने भू-अभिलेख को हराकर जीत दर्ज की। आकाश को शानदार बैटिंग के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच ग्रामोद्योग विभाग और मंत्रालय सुरक्षा के मध्य हुआ। ग्रामोद्योग विभाग पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 47 रन ही बना पाई। जिसमें सुभाष 31 और मनीष 42 का योगदान रहा। मंत्रालय सुरक्षा की ओर से नीरज ने दो विकेट लिया। मंत्रालय सुरक्षा के बैट्समैन ग्रामोद्योग के घातक गेंदबाजी के बदौलत 47 रन नहीं बना सकी। ग्रामोद्योग विभाग की ओर से फैशन 3 और दानी 2 विकेट लिए। इस तरह ग्रामोद्योग ने पहले ही मैच में दो बार के एनपीएल विजेता मंत्रालय सुरक्षा को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मनीष को शानदार 42 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

तीसरा मैच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और उद्योग विभाग के मध्य खेला गया।पंचायत विभाग पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 71 रन बनाई।जिसमें नरेश 25 और सौरभ 13 रन का योगदान रहा। उद्योग विभाग लक्ष्य को पीछे करते हुए सूझबूझ के साथ बैटिंग करते हुए 72 रन बनाकर जीत दर्ज की।पंचायत विभाग की ओर से गुंजन 29 रन की पारी खेली। इस तरह उद्योग विभाग ने पहली जीत दर्ज की। उद्योग विभाग के गुंजन को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

अंतिम मैच संचालनालय आयुष और स्टार 11 भू अभिलेख मध्य खेला गया। आयुष विभाग पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 71 रन बनाई।जिसमें आक्रामक बैटिंग करते हुए जागेश्वर ने 45 रन की पारी खेली।डोमेंंद्र ने शानदार 2 विकेट लेकर आयुष को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। आयुष विभाग के शानदार बॉलिंग एवं क्षेत्ररक्षण के कारण स्टार 11 भू अभिलेख की टीम मात्र 34 रन में सिमट गई। आयुष विभाग के जागेश्वर को धुंआधार बैटिंग करने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

आज के गरिमामय आयोजन के दौरान संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू,कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, राम सागर कौशले, संजीत शर्मा, जगदीप बजाज,त्रिदीप कमल,लोकेश वर्मा,महेंद्र साहू, सोनाली तिड़के, सुरेश ढीढी,सुरेंद्र मार्कण्डेय, हीरा सिंह, राकेश चंद्राकर,विष्णु पाटेकर,राघव, रमन साहू सहित भारी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

IND vs ENG 2nd T20I: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! भारत vs इंग्लैंड दूसरे टी20 का बदला टाइम, अब नहीं करना होगा 10 बजे तक इंतजार

July 3, 2026

Abhishek Sharma का धमाका: इंग्लैंड के खिलाफ T20I में विस्फोटक पारी, टूटे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

July 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

Cricketer Shashank Singh Controversy: क्रिकेटर शशांक सिंह पर FIR दर्ज, रिटायर्ड IPS पिता भी केस में आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला

June 30, 2026

IND vs ENG T20 Series: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

June 29, 2026

82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

June 28, 2026
Editors Picks

Chhattisgarh News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

July 3, 2026

Judge Transfer List 2026: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

July 3, 2026

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज; जानें कोर्ट में क्या हुई अहम बहस

July 3, 2026

CG Guest Teacher Protest: शिक्षा मंत्री के गृह जिले में अतिथि शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 1532 शिक्षक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

July 3, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Chhattisgarh News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब ई-कोष से मिलेगा आसान लोन, सरकार का बड़ा फैसला

July 3, 2026

Judge Transfer List 2026: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – छत्तीसगढ़ के 17 जजों को मिली नई पोस्टिंग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

July 3, 2026

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत रद्द करने की याचिका खारिज; जानें कोर्ट में क्या हुई अहम बहस

July 3, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.